सब्जी मंडी सोलन में ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझी, कुल्लू का व्यक्ति गिरफ्तार

--Advertisement--

एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि थाना सदर पर सूचना मिली थी कि माजिद अली जो सब्जी मंडी सोलन के पास कबाड की दुकान चलाता था, उनकी किसी ने रात को हत्या कर दी।

सोलन – रजनीश ठाकुर

सब्जी मंडी सोलन में बीते सप्ताह हुए ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी पुलिस में सुलझा ली है। पुलिस ने हत्या के आरोप में कबाड़ी के पास काम करने वाले कुल्लू के व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। मर्डर पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ।

एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि थाना सदर पर सूचना मिली थी कि माजिद अली जो सब्जी मंडी सोलन के पास कबाड की दुकान चलाता था, उनकी किसी ने रात को हत्या कर दी। मृतक का मोबाइल फोन और उसके 30-40 हजार रुपये गायब थे।

तफ्तीश पर पाया गया कि माजिद अली ने घटना से 4-5 दिन पहले ही एक अनजान व्यक्ति को काम करने के लिए दुकान पर रखा था जिसके बारे में मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों को कुछ भी पता नहीं था। न उसका असली नाम-पता व मोबाइल नंबर की जानकारी थी। जांच-पड़ताल की गई तो व्यक्ति घटना के बाद फरार चल रहा था।

शिनाख्त करने और पता लगाने के लिए पुलिस ने चार टीमों का गठन किया। 200 से ज्यादा लोगों से पूछताछ भी की गई। इसमें इस संदिग्ध की फोटो ट्रेस करके इसकी मूवमेंट चेक की गई जो शिमला की तरफ पाई गई। आरोपी ने साक्ष्य छिपाने की नीयत से मृतक का मोबाइल फोन लेकर शिमला में किसी व्यक्ति को बेच दिया।

आरोपी की मूवमेंट शिमला के रामपुर की तरफ पाई गई जिस पर पुलिस टीम ने जांच की और आरोपी रमेश कुमार पुत्र इंद्र चंद(47) निवासी लंबी सेरी डाकघर व तहसील आनी जिला कुल्लू को ब्रॉ क्षेत्र से गिरफ्तार किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...