डीसी ने यातायात नियमों की अनुपालना के लिए दिलाई शपथ

--Advertisement--

धर्मशाला, 15 जनवरी – हिमखबर डेस्क

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने सोमवार को उपायुक्त कार्यालय परिसर में यातायात नियमों के पालन को लेकर कर्मचारियों एवं अधिकारियों को शपथ दिलाते हुए कहा कि कांगड़ा जिला में 14 फरवरी तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान लोगों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया जाएगा।

विद्यालयों में भी विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा तथा यातायात नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी इसके साथ ही चालकों तथा परिचालकों को भी जागरूक किया जाएगा ताकि सड़क हादसों को कम किया जा सके।

आरटीओ प्रदीप ठाकुर ने कहा कि कांगड़ा जिला में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत विभिन्न गतिविधियों का चार्ट तैयार किया गया है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को सड़क सुरक्षा तथा यातायात नियमों को लेकर जागरूक किया जा सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...