कस्तूरबा निशुल्क वाचनालय में बच्चे ले रहे निशुल्क सुविधा

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

जिला मंडी में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारियां कर रहे बच्चों के लिए गाँधी भवन मैनेजमेंट द्वारा कस्तूरबा निशुल्क वाचनालय केंद्र गांधी भवन में बनाया गया है। जिसमें प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे बच्चे निशुल्क इस लाइब्रेरी का लाभ उठा रहे हैं।

आकाश शर्मा, गांधी भवन मैनेजमेंट सदस्य के बोल 

गांधी भवन मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य आकाश शर्मा ने बताया कि 3 जुलाई 2023 को इस लाइब्रेरी का उद्घाटन मैनेजमेंट के द्वारा किया गया था और बच्चों की सुविधा के लिए सुबह 10:00 से शाम 5:00 तक यह लाइब्रेरी खुली रहती है।

इसके साथ ही आकाश शर्मा ने आग्रह किया कि ज्यादा से ज्यादा बच्चे लाइब्रेरी में आए और निशुल्क इसका लाभ उठा सकते हैं और अपने एग्जाम की तैयारी शांतिपूर्ण कर अपने लक्ष्य को प्राप्त करें।

इसके साथ ही आकाश शर्मा ने बताया कि लाइब्रेरी में बच्चों को सभी सुविधाएं प्रदान करने का प्रयास किया गया है और इसमें 30 से 35 बच्चें आराम से बैठ सकते हैं और बैठने के लिए चेयर्स टेबल और अटेंडेंट लैब अटेंडेंट रखा गया है।

भारती, परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा के बोल 

इस लाइब्रेरी में एग्जाम की तैयारी कर रही छात्राओं ने कहा कि गांधी भवन मैनेजमेंट द्वारा यह एक बड़ी फैसिलिटी हमारे लिए दी गई है और यह लाइब्रेरी डिस्टिक लाइब्रेरी से बेहतर है। डिस्टिक लाइब्रेरी में हमें हमेशा शोर शराबा सुनने को मिलता है।

इसके साथ ही डिस्टिक लाइब्रेरी में सेट की भी हमेशा कमी रहती है और बच्चे दिन भर बाहर भटकते रहते थे और सीट खाली होने का इंतजार करते रहते थे। इस तरह की निशुल्क सेवाएं देने के लिए हम गांधी भवन मैनेजमेंट समिति का धन्यवाद करते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...