करंट से बेहोश मरीज को सीपीआर देते चंबा पहुंचा चिकित्सक

--Advertisement--

चम्बा – हिमखबर डेस्क 

चिकित्सक को भगवान का दूसरा रूप माना जाता है, इस बात को सिविल अस्पताल किहार में तैनात चिकित्सक पारुल कालिया ने सच कर दिखाया है।

बेहोश मरीज की जान बचाने के लिए उसे सीपीआर देते चिकित्सक एंबुलेंस में बैठकर किहार से मेडिकल काॅलेज चंबा पहुंच गए। मरीज को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज में दाखिल कर लिया गया है। व्यक्ति की जान बच गई है।

जानकारी के अनुसार बीती 10 जनवरी को रियाज मोहम्मद पुत्र याकूब मोहम्मद निवासी त्रिभोल बाथरूम में पैर फिसलने से गिर गए। अचानक उनका हाथ टब में गिर गया।

इसमें पानी गर्म करने के लिए रॉड लगी थी। इससे रियाज को जोरदार झटका लगा और बेहोश हो गए। रियाज को परिजन सिविल अस्पताल किहार ले आए। यहां से उन्हें चंबा रेफर कर दिया गया।

मरीज की जान बचाने के लिए ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक पारुल कालिया ने स्टाफ के साथ मिलकर सीपीआर देना शुरू किया। करीब एक घंटे बाद मरीज को होश आया। रियाज को चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कर लिया गया है।

ऐसा पहली बार हुआ है कि चिकित्सक खुद एंबुलेंस में मरीज को सीपीआर देते हुए चंबा पहुंचा हो। इससे व्यक्ति की जान बच गई है। चिकित्सक पारुल कालिया की इलाके में प्रशंसा हो रही है।

मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी के जिलाध्यक्ष लतीफ मोहम्मद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशिक मोहम्मद, प्रदेश मीडिया प्रभारी गुलजार मोहम्मद, मरीज के पिता याकूब मोहम्मद, हेमराज, शहजाद और अय्याज मोहम्मद ने बताया कि उक्त चिकित्सक की वजह से रियाज की जान बच पाई है।

बीएमओ किहार डॉ. सचिन के बोल 

बीएमओ किहार डॉ. सचिन ने बताया कि चिकित्सक ने अपना फर्ज निभाया है। बताया कि सिविल अस्पताल में तैनात समस्त चिकित्सक अपनी ड्यूटी बखूबी निभा रहे हंै।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...