छात्र की पिटाई करने के आरोपी शिक्षक ने मांगी माफी

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गूरूंग 

बच्चे की बेरहमी से पिटाई करने वाले शिक्षक को माफी मांगनी पड़ी। इसके बाद यह मामला सुलझ गया है।

हालांकि, विभाग की ओर से नोटिस के माध्यम से यह पता लगाने के प्रयास किए हैं कि आखिरकार बच्चे को किस वजह से पीटा गया। अभिभावकों ने पिटाई की वजह स्कूल में कॉपी लेकर ना जाना बताया है।

मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग की ओर से खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी को स्कूल में भेजा गया। यहां स्कूल प्रबंधन समिति के पदाधिकारी और बच्चे के अभिभावक मौजूद रहे।

इस दौरान आरोपी शिक्षक ने अभिभावकों से माफी मांगी। साथ ही माफीनामा भी लिखा। विभाग ने चेतावनी दी है कि अगर शिक्षक दोबारा ऐसा करता है तो विभाग की ओर से एकतरफा कार्रवाई की जाएगी।

खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी ने रिपोर्ट प्रारंभिक शिक्षा कार्यालय चंबा में भेज दी है।

गौरतलब है कि बीते दिनों एक शिक्षक ने बच्चे की पिटाई कर दी थी। इससे बच्चे की आंख सूज गई थी। बच्चे के साथ हुई इस घटना को लेकर अभिभावकों में काफी रोष था।

मामले की जांच के लिए स्कूल में टीम पहुंची। शिक्षक ने माफी मांग ली है। दोबारा इस तरह न करने की बात कही है।

कार्यवाहक प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक जितेश्वर सूर्या ने बताया कि मामले की सूचना मिलने के बाद मौके पर टीम भेजी गई। कहा कि शिक्षक ने माफी मांग ली है। विभाग की ओर से नोटिस के जरिये भी जवाब मांगा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...