काँगड़ा – राजीव जस्वाल
दिल्ली के शाहदरा में तायल रिजॉर्ट में यू जी आई राष्ट्रीय अवार्ड समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे बॉलीवुड एक्टर रिमी सेन बतौर सेलिब्रिटी गेस्ट उपस्थित रही। इस समारोह में बेटियां फाउंडेशन राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्योत्सना जैन ,लाइट ऑफ नेशन प्रबंधक निदेशक प्रांजल जैन उपस्थित रहे।

साथ ही पूरे भारत से बेटियां फाउंडेशन लाइट ऑफ नेशन के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे । जिसमे मुख्य रूप से उतर प्रदेश महाराष्ट्र मध्य प्रदेश दिल्ली समेत हिमाचल से टीम आई थी । जिसमे दीप लाल भारद्वाज को भी वी आई पी गेस्ट से सम्मानित किया गया ।

हिमाचल प्रदेश से बेटियां फाउंडेशन लाइट ऑफ नेशन से संदीप चौधरी, पूजन भंडारी, दीप लाल भारद्वाज, सनी राणा, सवीन रियालच, राकेश कुमार वर्मा, विनोद सैनी, मीरा आचार्य, अनु शर्मा, सावित्री, ईशा ठाकुर, वैशाली बिष्ट, रमा कांडा, हेमलता शामिल हुए ।

