दर्दनाक : 33 वर्षीय व्यक्ति की पेड़ से गिरने से मौत, डेढ़ वर्षीय बेटे और 3 वर्षीय बेटी के सिर से उठा पिता का साया

--Advertisement--

संगड़ाह, 12 जनवरी – नरेश कुमार राधे

सिरमौर जनपद के हरिपुरधार क्षेत्र की डिमाईना पंचायत के गेहल गांव के 33 वर्षीय युवक की पेड़ से गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। त्यौहार के मौके पर हुई घटना के बाद खुशी का माहौल मातम में बदल गया। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

जानकारी के मुताबिक सतपाल वीरवार सुबह जंगल में पत्तियों को लेने गया था कि अचानक पेड़ से नीचे खाई में गिर गया। घटना के बाद गांव के लोग तुरंत उसे हरिपुरधार सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीएचसी संगड़ाह में शव का पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

नायब तहसीलदार संतोष ने मृतक के परिजनों को 25 हजार रुपए फौरी राहत राशि प्रदान की। मृतक सतपाल अपने पीछे पत्नी, डेढ़ वर्षीय बेटे ध्रुव और तीन वर्षीय बेटी अन्वी छोड़ गया है। इस दर्दनाक हादसे से क्षेत्र में शौक़ की लहर है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...