शाहपुर विस क्षेत्र के कुठमां में नलकूप का शिलान्यास आज, जानें विधायक के एक सप्ताह के कार्यक्रम

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां 

विधायक केवल सिंह पठानिया शुक्रवार को सुबह साढ़े 11 बजे ग्राम पंचायत कुठमां में ट्यूबवेल का शिलान्यास करेंगे।

जबकि 13 जनवरी को सुबह साढ़े 11 बजे जीएसएस राजोल में सरकारी स्कूलों के टेलेंट हंट के कॉम्पिटिशन में अव्वल बच्चों को पुरस्कृत करेंगे तथा प्रदेश सरकार की तरफ से मेधावी बच्चों टैबलेट वितरित करेंगे।

14 जनवरी को सुबह साढ़े 10 बजे पंचायत लपियाना के डिब्बर गांव में विधायक जनता के द्वार पहुँच जनता की जनसमस्याओं को सुनेंगे।

दोपहर एक बजे परगोड़ पंचायत के गुब्बर मैदान का भूमि पूजन करके जनता की जनसमस्याएं सुनेंगे तथा परगोड़ के लिए बस को हरी झंडी दिखाएंगे। शाम 3 बजे ठेहड़ में ठेहड़ पंचायत घर का उदघाटन करके जनता को समर्पित करके जनता की जनसमस्याओं को सुनेंगे।

15 जनवरी को सुबह साढ़े 11 बजे बरनेट में बरनेट घेरा सड़क का भूमिपूजन करके सड़क के कार्य का शुभारंभ करेंगे।

16 जनवरी को सुबह 11 बजे पंचायत गोरड़ा में जनता की जनसमस्याओं को सुनेंगे तथा दोपहर 2 बजे भनाला पंचायत में स्थानीय जनता की जनसमस्याओं को सुनेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...