जिला पुलिस नूरपूर ने नशे का मुख्य सरगना चंम्बा के किहार से किया गिरफ्तार

--Advertisement--

नूरपूर – स्वर्ण राणा

पुलिस जिला नुरपूर द्वारा नशे के खिलाफ चलाये गये अभियान के तहत पुलिस टीम ने नशे के मुख्य सरगना को जिला चंम्बा के किहार से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

आपको बता दें कि 10 दिसम्बर को थाना ड़मटाल की पुलिस टीम ने भदरोया से नाकाबंदी के दौरान गाड़ी नम्बर HP-01-1826 को चैकिंग के लिए रोका। चैकिंग के दौरान केवल पुत्र मोहन निवासी गाँव लुनेक डाकघर चान्जू तहसील चुराह व मान सिह पुत्र बिशन दास निवासी गाँव डुलारा डाकघर चान्जू तहसील चुराह जिला चम्बा के कब्जे से 2 किलो 500 ग्रांम चरस बरामद की थी।

जिस पर थाना ड़मटाल मे दोनो आरोपियो को गिरफतार कर मामला दर्ज किया गया था। वहीं जिला पुलिस नूरपुर द्धारा मामले की जाँच करते हुए नशे के मुख्य सरगना यासीन पुत्र ऐशमदीन तीमू निवासी गाँव सिमरा डाकघर टिकरीगढ़ तहसील चुराह जिला चम्बा को जिला चम्बा के किहार से गिरफतार करने मे सफलता प्राप्त की है।

एसपी नूरपूर अशोक रत्न के बोल 

वहीं एसपी नूरपूर अशोक रत्न ने बताया के नशे के मुख्य आरोपी पर थाना सदर चंम्बा, डलहौजी व किहार में पहले भी कई मामले दर्ज है। उन्होंने कहा कि आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

प्रार्थना सभा में छात्रा और छात्र को थप्पड़ मारने का आरोप, सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य पर केस दर्ज

हिमखबर डेस्क शिमला जिले के एक सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय...

कसौली में सात फेरों का खौफनाक अंत, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर मार डाला पति, शव झाडिय़ों में फेंका

हिमखबर डेस्क सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र में रिश्तों...

हिमाचल में एक और छात्र ने की आत्महत्या, मानसिक और शारीरिक प्रताडऩा से टूट गया नौवीं का स्टूडेंट

हिमखबर डेस्क खुंडिया थाना क्षेत्र के गांव ठम्बा के 14 वर्षीय...