आईटीआई मंडी में 16 दिसम्बर को कैंपस साक्षात्कार

--Advertisement--

मंडी, 13 दिसम्बर – हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम व क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय मंडी द्वारा 16 दिसम्बर को आईटीआई मंडी में कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी कार्यालय मंडी की यंग प्रोफेशनल विप्लव ठाकुर ने दी।

उन्होंने बताया कि कैंपस साक्षात्कार में मैसर्ज ऑरो टैक्सटाईल, साईं रोड़, बद्दी, मैसर्ज हिम टैक्नाफॉरग लिमिटेड, बद्दी, मैसर्ज हिमटैक सोलर, मंडी भाग लेगी, जिनके द्वारा ग्राईंडर ऑपरेटर, सीएनसी एंड वीएमसी ऑपरेटर, सैल्ज एक्जीक्यूटिव, सुरक्षा गार्ड व सुरक्षा सुपरवाईजर पदों को भरने के लिए साक्षात्कार लिए जायेंगे।

उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में  दसवीं, 12वीं, स्नातक तथा आईटीआई पास उम्मीदवार भाग ले सकते हैं। उम्मीदवार की आयु 18-36  वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा आवेदक का नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना चाहिए।

उन्होंने साक्षात्कार में भाग लेने वाले उम्मीदवारों से आहवान किया कि वह अपने साथ सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, रोजगार पहचान पत्र तथा स्वयं का बॉयोडाटा सहित उपस्थित हो सकते हैं। साक्षात्कार के लिए किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

प्रार्थना सभा में छात्रा और छात्र को थप्पड़ मारने का आरोप, सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य पर केस दर्ज

हिमखबर डेस्क शिमला जिले के एक सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय...

कसौली में सात फेरों का खौफनाक अंत, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर मार डाला पति, शव झाडिय़ों में फेंका

हिमखबर डेस्क सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र में रिश्तों...

हिमाचल में एक और छात्र ने की आत्महत्या, मानसिक और शारीरिक प्रताडऩा से टूट गया नौवीं का स्टूडेंट

हिमखबर डेस्क खुंडिया थाना क्षेत्र के गांव ठम्बा के 14 वर्षीय...