डीएवी पब्लिक स्कूल तियारा ने 9 ट्रॉफी जीत कर खेलों में दिखाया अपना दम

--Advertisement--

तियारा – अमित शर्मा

डीएवी पब्लिक स्कूल तियारा में क्लस्टर स्तरीय खेलों में विभिन्न खेलों कबड्डी, चैस, बैडमिंटन, खो खो, रेस इत्यादि में 9 ट्रॉफी जीती। इसमें लगभग 130 विद्यार्थियों ने भाग लिया ।

कबड्डी, चैस, बैडमिंटन में अंडर 17 में विजेता, खो खो, क्रिकेट, बास्केटबॉल, बैडमिंटन अंडर 14, खो खो अंडर 17, बॉयज और गर्ल्स खो खो अंडर 14 में रन्नर अप। विद्यार्थियों ने खेलों में अपना दम खम डीएवी पब्लिक स्कूल रेहन, नगरोटा सूरियां और पट्टा जाटीयां में दिखाया।

विद्यार्थियों को स्कूल के चेयरमैन जस्टिस प्रीतम पाल, क्षेत्रीय अधिकारी बिक्रम सिंह और मैनेजर रश्मि जम्वाल ने बधाई दी और प्रधानाचार्या एकता ने विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शाबाशी दी और बताया कि स्कूल के 35 विद्यार्थी स्टेट लेवल में विभिन्न खेलों में डीएवी देहरा, घुमारवीं, बिलासपुर, नादौन, शिमला में अपना दम दिखाएंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बिजली उपभोक्ताओं पर नया बोझ, बिलों में 33.8 पैसे प्रति यूनिट फ्यूल चार्ज लागू

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग शुल्क और उपकर चुका...

देवस्थल पराशर बना पार्टी स्पॉट, मंदिर के पास शराब की बोतलों के ढेर

हिमाचल के प्रसिद्घ पर्यटन स्थल पराशर में सरनाहुली पर्व...