स्टाफ नर्स की बैचवाइज भर्ती के लिए रोजगार कार्यालय में पंजीकरण अनिवार्य

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

स्वास्थ्य विभाग में स्टाफ नर्स के 21 पद बैच वाइज आधार पर भरे जा रहे हैं। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि बैचवाइज भर्ती के लिए रोजगार कार्यालय में पंजीकरण अनिवार्य है।

उन्होंने बताया कि सामान्य वर्ग के पदों के लिए जनवरी 2010 तक के बैच की उम्मीदवार पात्र हैं। अनुसूचित जाति के पदों के लिए अक्तूबर 2010, अनुसूचित जाति बीपीएल के लिए जून 2013, ओबीसी अक्तूबर 2010 और ओबीसी (स्वतंत्रता सेनानी परिजन) के पदों के लिए अक्तूबर 2016 तक के बैच की अभ्यर्थी पात्र हांेगी।

जिला रोजगार अधिकारी ने पात्र अभ्यर्थियों से कहा कि वे अपने नाम नजदीकी रोजगार कार्यालय कि लिस्ट में जरूर देखें और लिस्ट में नाम न होने की सूरत में 14 दिसंबर तक कार्यालय की वेबसाइट eemis.hp पर ऑनलाइन पंजीकरण करवा लें।

उन्होंने बताया कि पात्र उम्मीदवार नजदीकी रोजगार कार्यालय में 14 दिसंबर तक भी अपना नाम सूची में दर्ज करवा सकती हैं। अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष संख्या 01972-222318 पर संपर्क किया जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...