जिला पुलिस ने तोड़ी नशा माफिया की कमर, 107.40 ग्राम चिट्टा व 60 हजार की नकदी के साथ युवक गिरफ्तार

--Advertisement--

नूरपूर – स्वर्ण राणा

जब से पुलिस जिला नूरपुर बना है और एसपी अशोक रत्न ने कार्यभार संभाला है तब से ही नशा माफिया की जिला पुलिस ने कमर तोड़ कर रख दी है। ऐसा कोई दिन नहीं जब कोई नशा माफिया न पकड़ा गया हो।

नशा माफिया के खिलाफ पुलिस जिला नूरपुर द्वारा चलाये गये अभियान के तहत पुलिस थाना ड़मटाल की पुलिस टीम ने छन्नी नजद पीर बाबा मन्दिर में नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही अमल में लाई है। जिसमें एक युवक को 107.40 ग्रांम हीरोईन / चिट्टा व 60 हजार रुपये की नकदी के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान प्रदीप कुमार पुत्र विजय कुमार निवासी छन्नी, तहसील इन्दौरा, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।

एसपी नूरपूर अशोक रत्न के बोल

एसपी नूरपूर अशोक रत्न ने बताया कि असरोपि युवक के कब्जे से 107.40 ग्रांम चिट्टा व 60 हजार रुपये की नकदी वरामद की गई है । जिस पर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर मामला फर्ज कर लिया गया है तथा आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

उन्होंने बताया कि आरोपी शातिर व अभ्यस्थ अपराधी है जिन पर थाना ड़मटाल मे एक अन्य मामला भी दर्ज है। उन्होंने कहा कि नशा माफिया को किसी भी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...