पिता के चतुर्थ वार्षिक श्राद्ध पर छुट्टी आए सेना के जवान की अचानक मौत

--Advertisement--

अपने पिता की चतुर्थवर्षी (चवर्ख) पर छुट्टी आए पैरामिलिट्री के जवान संजीव कुमार (47) पुत्र अमर नाथ की अचानक मौत हो गई।

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश हमीरपुर जिले की ग्राम पंचायत सोहारी के गांव डूघियार में सोमवार को अपने पिता की चतुर्थ वार्षिक श्राद्ध पर छुट्टी आए अअसम राइफल्स के जवान की अचानक मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार संजीव कुमार (47) अपने पिता अमर नाथ के चतुर्थ वार्षिक श्राद्ध के लिए घर पहुंचे थे। संजीव चार दिन बाद छुट्टी से वापस डयूटी पर लौटने वाला था, लेकिन अचानक सोमवार को मौत हो गई। वह नागालैंड में अपनी सेवाएं दे रहे थे।

मृतक का पोस्टमार्टम नहीं करवाया गया है ऐसे में मौत के सटीक कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं, हालांकि परिजनों का दावा है कि संजीव को अचानक हार्टअटैक आया, जिससे उनकी मौत हो गई। संजीव कुमार की अचानक मौत से पूरे गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

बड़सर प्रशासन और बड़सर पुलिस तथा हमीरपुर पुलिस की एक टुकड़ी सूचना मिलते ही सोहारी पहुंची और पूरे सैनिक सम्मान के साथ जवान के अंतिम संस्कार में भाग लिया।

संजीव कुमार अपने पीछे एक लड़की, एक लड़का और पत्नी छोड़ गए हैं। सोहारी पंचायत प्रधान रणजीत शर्मा ने कहा कि परिवार वालों के अनुसार जवान की मौत ह्रदय गति रुकने के कारण हुई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों पर भर्ती, 24 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों के लिए 24...

सुख आश्रय योजना के 41 लाभार्थियों को 3-3 लाख की मदद, अब अपने घर का सपना होगा पूरा

हिमाचल की सुख आश्रय योजना के तहत 41 लाभार्थियों...