धर्मशाला रैली में चंगर क्षेत्र से उमड़ी भीड़ ने सरकार व विधायक की नीतियों पर लगाई मोहर – सुरजन

--Advertisement--

लंज – निजी संवाददाता

धर्मशाला में आयोजित प्रदेश सरकार के गठन की प्रथम वर्षगांठ के भव्य एवम सफल आयोजन के लिए हल्का शाहपुर के लोकप्रिय विधायक तथा कार्यक्रम सह -प्रभारी केवल सिंह पठानिया को चंगर कांग्रेस के सभी संगठनों ने बधाई दी हैं।

चंगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरजन सिंह ने बताया कि इस सफल आयोजन से ये सिद्ध हो गया कि केवल सिंह पठानिया को जो जिम्मेवारी सौंपी जाती है उसे अविस्मरणीय ढंग से अंजाम दिया जाता है। चंगर क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में समर्थकों ने भाग लिया।

उन्होंने बताया कि चंगर क्षेत्र की 6 पंचायतें हरचकियाँ, ठेहड, लपियाना, परगोड़, मनेई, भरूपलाहड़ के लिए एक एक बस के अतिरिक्त दो अतिरिक्त बसें पूरी तरह भरी थी। तीन बसों में तो कुछ लोग खड़े भी थे। इसके अतिरिक्त लगभग 60 लोग अपने निजी वाहन पर आए थे।

उन्होंने बताया कि कांग्रेस सरकार व विधायक केवल पठानिया की विकासात्मक नीतियों के फलस्वरूप चंगर क्षेत्र के लोगों में इस समारोह को लेकर भारी उत्साह था जिसका सारा श्रेय हमारे जुझारू विधायक केवल सिंह पठानिया की दिन रात की जा रही मेहनत का परिणाम हैं।

उन्होंने चंगर क्षेत्र के तमाम वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारी अशोक कुमार, ओपी गुलेरिया, निर्मल जसरोटिया, विक्रम गुलेरिया, जन्म सिंह गुलेरिया, पूर्व जिला परिषद संजय कुमार, पंचायत प्रधान, निशा, हेमराज, तिलकराज सहित कांग्रेस युवा संगठन, महिला संगठनों व क्षेत्र का आभार व्यक्त किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों पर भर्ती, 24 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों के लिए 24...

सुख आश्रय योजना के 41 लाभार्थियों को 3-3 लाख की मदद, अब अपने घर का सपना होगा पूरा

हिमाचल की सुख आश्रय योजना के तहत 41 लाभार्थियों...