लंज – निजी संवाददाता
लंज की हर्षिका कौंडल ने चौथे राज्य स्तरीय योग खेल प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में परंपरागत और कलात्मक दोनों ही प्रकार की प्रतिस्पर्धाओं में दूसरा स्थान प्राप्त कर इलाके का नाम रोशन किया है।
यह प्रतियोगिता हिमाचल प्रदेश योग खेल संघ द्वारा क्षेत्रीय आयुर्वेदिक अस्पताल पंडोह, मंडी में 9 से 10 दिसंबर को आयोजित की गई। जिसमें हिमाचल प्रदेश के 12 जिलों के प्रतिभागियों ने भाग लिया।
इस प्रतियोगिता में हर्षिका ने परंपरागत योग व कलात्मक योग, दोनों ही प्रकार की श्रेणियां में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।इसी प्रतियोगिता में पिछले वर्ष भी जो की शिमला में आयोजित की गई थी, हर्षिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया था।
अब हर्षिका राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में भाग लेंगी जो की लवली प्रोफेशनल विश्वविद्यालय जालंधर, पंजाब में राष्ट्रीय योगासन, भारत खेल संघ द्वारा 18 दिसंबर से जालंधर में आयोजित होगी।
इस शुभ अवसर पर ग्राम वासियों व विद्यालय के अध्यापकों ने हर्षिका को बहुत-बहुत बधाई दी। गौरतलब है कि हर्षिका घर पर ही लंबे समय से योग का अभ्यास कर रही हैं और अपनी कठिन मेहनत के बल पर यहां तक पहुंची हैं।

