बदूही खेल मैदान में चल रही रणजीत बख़्शी जनकल्याण फाउंडेशन क्रिकेट कॉर्निवाल, आज तीसरे दिन हुए कुल16 मैच

--Advertisement--

बदूही खेल मैदान में चल रही रणजीत बख़्शी जनकल्याण फाउंडेशन क्रिकेट कॉर्निवाल, विधानसभा की विभिन्न पंचायतों से 40 टीमें ले रही भाग, आज तीसरे दिन हुए कुल 16 मैच, कल से आरम्भ होंगे क्वार्टर फाइनल मैच, आज के क्रिकेट कॉर्निवाल इवेंट में पहुंचे एसडीएम फतेहपुर विश्रुत भारती और पूर्व मंत्री राकेश पठानिया की धर्मपत्नी वंदना पठानियां, क्रिकेट कॉर्निवाल को बताया युवाओं के लिए बेहतर प्लेटफॉर्म।

नूरपुर – स्वर्ण राणा

विधानसभा नूरपुर के बदूही खेल मैदान में चल रहे पांच दिवसीय क्रिकेट कॉर्निवाल का आज तीसरा दिन रहा। जिसमें आज कुल 14 मैच हुए।

आज के तीसरे दिन के क्रिकेट इवेंट में मुख्यतिथि के रूप में एसडीएम फतेहपुर विश्रुत भारती और पूर्व वनमंत्री राकेश पठानियां की धर्मपत्नी वंदना पठानिया ने शिरकत की।

उन्होंने बताया कि इस तरह खेल इवेंट आज समय की सबसे बड़ी जरूरत है। उन्होंने बताया कि किसी समय युवाओं के लिए विभिन्न प्रकार के खेल ही समय गुजारने और अपने आप को फिट रखने का मुख्य साधन थे।

लेकिन आज बदलते परिवेश में युवा खेलों में समय ही नही दे पा रहा है और वो समय युवा या तो मोबाइल, इंटरनेट में बिता रहा है या नशे की तरफ जा रहा है।

ऐसे में रणजीत बख़्शी जनकल्याण फाउंडेशन का क्रिकेट कॉर्निवाल इवेंट बहुत ही प्रशंसनीय कदम है। उन्होंने फाउंडेशन के निदेशक अकिल बख़्शी और आकाश शर्मा का आभार जताया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...