नेरचौक-कीरतपुर फोरलेन पर कार से 16 किलो 594 ग्राम भुक्की बरामद

--Advertisement--

बिलासपुर, 28 नवंबर – सुभाष चंदेल

पुलिस ने मंगलवार को नेरचौक-कीरतपुर फोरलेन पर स्थित कैंची मोड़ के पास एक कार से 16 किलो 594 ग्राम भुक्की बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार बिलासपुर पुलिस की एक टीम स्वारघाट क्षेत्र में किसी विशेष मामले में गश्त रही थी। इस दौरान पुलिस टीम ने नेरचौक कीरतपुर फोरलेन पर स्थित कैंची मोड़ के पास दो मोटरसाइकिल (HP91-0460) पर सवार दो लोगों को कार (HP12G-1552) में भुक्की को रखते हुए देख लिया।

पुलिस टीम को अचानक देखकर मोटरसाइकिल सवार वहां से भाग निकलने में कामयाब हो गए। लेकिन कार में सवार प्यारे लाल निवासी रामशहर जिला सोलन व राजेंद्र निवासी रोपड़ को मौके पर धर दबोचा।

पुलिस ने जब कार की तलाशी ली, तो उससे 16 किलो 594 ग्राम भुक्की बरामद की। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

डीएसपी मदन धीमान के बोल

उधर, डीएसपी जिला मुख्यालय एवं पुलिस प्रवक्ता मदन धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की छानबीन का जिम्मा स्वारघाट पुलिस थाने को दिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...