एक किलो से अधिक मात्रा में चरस से साथ व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

--Advertisement--

कुल्लू में पुलिस ने एक किलो से ज्यादा चरस किया बरामद, पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर भेजा जेल, मामले में कौन-कौन शामिल हो रही जांच

कुल्लू – अजय सूर्या

जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी में एक किलो 360 ग्राम चरस के साथ पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान दयानंद पुत्र जीत राम गांव पीनी तहसील भुंतर जिला कुल्लू के रूप में हुई है। भुंतर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मणिकर्ण घाटी से बड़े पैमाने पर चर्च तस्करी हो रही है।

इसी आधार पर पुलिस टीम ने नाकाबंदी की। इस दौरान मणिकर्ण घाटी से एक व्यक्ति पैदल आ रहा था जो पुलिस को देखकर घबरा गया। शक के आधार पर पुलिस टीम ने जब व्यक्ति को तलाशी के लिए रोका तो उसके कब्जे से एक किलो 360 ग्राम चरस बरामद हुई।

पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन करनी आरंभ कर दी है। चरस की खेप कहां से लाई और कहां ले जाने की योजना थी। इसकी जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...