नगरोटा बगवां डबल मर्डर आरोपी ने देर रात पुलिस अधीक्षक कार्यालय में किया आत्मसमर्पण

--Advertisement--

भाई-भाभी की हत्या के आरोपी ने 25 दिन बाद पुलिस थाने में किया आत्मसमर्पण, जमीनी विवाद के चलते 2 नवंबर को दीपक ने अपने भाई विपन और भाभी रमा देवी की गोली मारकर हत्या कर दी थी, वाया लंज, नूरपुर दिल्ली भागा था आरोपी, गोवा, मथुरा भी रहा।

हिमखबर डेस्क

पुलिस थाना नगरोटा बगवां के तहत जसौर पंचायत के भेडू गांव में हुए दोहरे हत्याकांड के आरोपी दीपक कुमार ने रविवार देर रात पुलिस अधीक्षक कार्यालय धर्मशाला में आत्मसमर्पण कर दिया। बता दें कि दीपक 2 नवंबर को दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने के बाद फरार चल रहा था, जिसकी तलाश पुलिस जगह-जगह कर रही थी।

धर्मशाला में आत्मसमर्पण के बाद आरोपी दीपक को नगरोटा बगवां पुलिस थाना भेज दिया गया है। जहां मामले पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी के मुताबिक दीपक कुमार 2 नवंबर को अपने बड़े भाई और भाभी की हत्या करके करने के बाद फरार हो गया था। वारदात को अंजाम देने के बाद दीपक सीधे दिल्ली के लिए निकल गया था। दिल्ली में कुछ दिन रूकने के बाद वह मुंबई भाग गया था।

पुलिस दीपक की तलाश पड़ोसी राज्यों में कर रही थी, लेकिन दीपक मुंबई भाग गया था। पुलिस ने दीपक के सभी बैंक खाते सीज कर दिए थे। ऐसे में उसके पास जो पैसे थे उन्हें खर्च करने के बाद दीपक खाली हो गया था। छुपने के लिए कोई ओर रास्ता न होने के चलते रविवार देर रात  दीपक ने आत्मसमर्पण किया।

एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री के बोल

पुष्टि करते हुए एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि जमीनी विवाद के चलते 2 नवंबर को दीपक ने अपने भाई विपन और भाभी रमा देवी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वहीं आरोपी ने देर रात पुलिस कार्यालय में आत्मसमर्पण किया है।

उल्लेखनीय है कि जमीनी विवाद के चलते 2 नवंबर को दीपक ने अपने भाई विपन और भाभी रमा देवी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। 2 नवंबर को रमा देवी और दीपक की पत्नी व बेटी के बीच लड़ाई चल रही थी। दोनों महिलाओं ने अपने-अपने पतियों को घर बुलाया। घर पहुंचने पर दीपक ने अपनी बंदूक से बड़े भाई और भाभी की हत्या की थी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

रेलिंग से हुई टक्कर तो मौके पर कार छोड़ भाग निकला तस्कर, पुलिस ने पकड़ा अवैध शराब का जखीरा

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के उपमंडल जोगिंद्रनगर में पुलिस ने...

चम्बा-जोत रोड पर अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराई कार, 2 सवार घायल

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा-जोत मार्ग पर स्थित भरोड़ी के...