अज्ञात वाहन ने कुचले दो राहगीर, दर्दनाक मौत

--Advertisement--

अज्ञात वाहन ने कुचले दो राहगीर, दर्दनाक मौत

ऊना – अमित शर्मा

जनपद के घंडावल के समीप एक दर्दनाक हादसा सामने आया है जहां वाहन की टक्कर से दो व्यक्तियों की मौत हो गई है।  फिलहाल सड़क हादसे की सूचना के बाद पुलिस ने लोगों से पूछताछ शुरू की है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार हादसा रविवार रात साढ़े 10 बजे का है। दोनों व्यक्ति घंडावल के समीप शादी समारोह में जा रहे थे। इस दौरान शादी में शिरकत करने पहुंचे दो व्यक्ति ऊना अम्ब मार्ग को पार कर दूसरी ओर जा रहे थे। इसी बीच एक तेज रफ्तार वाहन ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया।

घटनास्थल पर लोगों का जमघट लग गया। गंभीर रूप से घायलों को ऊना अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन तब तक दोनों दम तोड़ चुके थे। मृतकों की पहचान मनोहर निवासी शिमला और दिनेश निवासी ईसपुर जिला ऊना के रूप में हुई है।

एसपी अर्जित सेन ठाकुर के बोल

एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस अभी जांच कर रही है। घायलों की पहचान के लिए मौके पर मौजूद लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...