घालूवाल गोलीकांड में 7वीं गिरफ्तारी; गोलियां देने वाला कब्जे में, कोर्ट ने तीन दिन के रिमांड पर भेजा

--Advertisement--

ऊना – अमित शर्मा

घालूवाल में हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। 31 अक्तूबर को घालूवाल में कुछ अंजान युवकों ने एक स्थानीय व्यक्ति की गाड़ी पर फायरिंग कर दी थी। इस घटनाक्रम में स्थानीय व्यक्ति से एक जेल में बंद कैदी ने फोन करके 11 लाख रुपए की फिरौती मांगी थी।

हरोली पुलिस ने इस मामले में 6 युवक गिरफ्तार किए थे, जो सभी जेल में बंद हैं। इनमें से 3 युवक पंजाब के व 3 हिमाचल के हैं। उक्त घटना में हिमाचल का एक आरोपी वंश रायजादा 29 अक्तूबर को होशियारपुर से 10 रौंद लेकर आया था।

जिस युवक ने वंश को 10 रौंद दिए थे पुलिस ने उसकी पहचान करने के लिए कई दिन तक होशियारपुर के चक्कर काटे व लगातार पुलिस कैमरे चैक करते-करते युवक की पहचान करने में सफल हुई। होशियारपुर के बुल्लाबाड़ी चौक पर जिस युवक ने आरोपी वंश रायजादा को 10 अदद रौंद/गोलियां पिस्टल की दी थीं, का नाम ताशु पुत्र राजकुमार निवासी आदमबाग रोड वैली हार्ट कालोनी होशियारपुर पंजाब पाया गया है, जो महज 23 वर्ष का है।

उसे हरोली पुलिस के थाना प्रभारी सुनील सांख्यान अपनी टीम के साथ होशियारपुर में रेड करके पकड़कर ले आए हैं। आरोपी को रविवार को अदालत में पेश करके 3 दिन का रिमांड हासिल कर लिया है। हरोली पुलिस अब आरोपी से पूछताछ में जुटी है।

अब पुलिस मुख्य नामजद आरोपी की कस्टडी ट्रांसफर की तैयारी कर रही है, जो उक्त अपराधी पहले ही लुधियाना जेल में बंद है। पुलिस थाना हरोली के प्रभारी सुनील सांख्यान ने बताया कि गत दिवस ताशू सिद्दू को होशियारपुर से गिरफ्तार किया गया है व 3 दिन के पुलिस रिमांड में आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस कस्टडी में आरोपी

गोलीकांड मामले में गिरफ्तार किए छह आरोपियों में सुमित जसवाल निवासी सलोह (हरोली), वंश रायजादा निवासी धर्मपुर (हरोली)को हरोली, लखविंद्र सिंह निवासी लोअर बढ़ेडा अंबाला से, सतविंद्र निवासी गढ़शंकर को मौरांवली से, मुख्य शूटर लवदीश संधू निवासी नेहरू कपूरथला को फगवाड़ा से व लवप्रीत निवासी कालासंग्या आलमगढ़ जिला कपूरथला के पास से गिरफ्तार किया था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...