बेटे की पढ़ाई के नाम पर ठगे 26.20 लाख, पीडि़त ने पैसे वापस न देने का लगाया आरोप

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

शिमला के संजौली में एक व्यक्ति द्वारा बेटे की पढ़ाई के लिए उधार लिए 26 लाख 20 हजार रुपए की राशि न देने का मामला सामने आया है। लाखों रुपए की राशि देने वाले पीडि़त व्यक्ति ने मामले की शिकायत पुलिस के पास दर्ज करवाई है। पुलिस ने पीडि़त व्यक्ति की शिकायत के आधार पर पुलिस थानी ढली में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

गौर हो कि आजकल लोगों से किसी न किसी बहाने राशि उधार लेकर बाद देने से मुकर रहे है। प्रदेश में पुलिस विभाग के पास कई ऐसे मामले पहुंच रहे है, जिनमें लोगों को लाखों की राशि उधार पर लेकर लोगों को लाखों का चूना लगाया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस थाना ढली में प्रवीण ठाकुर निवासी इंजन घर रोड संजौली ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई है कि उसने रविंद्र शर्मा निवासी बोथवैल ईस्टेट नजदीक डिग्री कालेज संजौली को बेटे की पढ़ाई के लिए 26 लाख 20 हजार रुपए की राशि उधार दी थी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि रविंद्र शर्मा अब उधार दी हुई राशि वापस देने से टाइम टोल कर रहा है।

एएसपी शिमला सुनील नेगी के बोल

उधर, एएसपी शिमला सुनील नेगी का कहना है कि पुलिस ने पीडि़त व्यक्ति की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ 420 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर मामले की कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...