नैणीखड्ड-चुवाड़ी-सिहुंता-बद्दी रूट पर जल्द दौड़ेगी सरकारी बस

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

बनीखेत, चुवाड़ी, सिहुंता और समोट क्षेत्र की आबादी को अब बद्दी के लिए बस सुविधा के लिए ज्यादा दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। लोगों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए एचआरटीसी चंबा ने नए रूट पर बस सेवा शुरू करने की पहल की है।

एचआरटीसी चंबा ने निदेशालय को प्रस्ताव भेजा है। प्रस्ताव के तहत एचआरटीसी प्रबंधन ने नैणीखड्ड-चुवाड़ी-सिहुंता-बद़्दी के लिए नया बस रूट शुरू करने की तैयारी है।

निदेशालय से स्वीकृति दी जाती है तो क्षेत्र के लोगों को काफी राहत मिलेगी। उन्हें बद्दी जाने के लिए जिला मुख्यालय या फिर नूरपुर नहीं जाना पड़ेगा। एचआरटीसी प्रबंधन का इस तरह का कदम उठाने का मकसद लोगों को राहत पहुंचाना है।

जानकारी के अनुसार यह बस सेवा शुरू होने से क्षेत्र की करीब तीस हजार से भी अधिक आबादी को लाभ मिलेगा। गौरतलब है कि इस रूट के स्वीकृत होने से बनीखेत क्षेत्र के लोगों को सुविधा मिलेगी।

वहीं, चुवाड़ी, सिहुंता आदि क्षेत्र भी कवर हो जाएंगे। लिहाजा, लोगों का सफर सुगम और आरामदायक हो जाएगा। उन्हें निजी बसों या टैक्सियों का सहारा नहीं लेना पड़ेगा।

क्षेत्रीय प्रबंधक चंबा शुगल सिंह के बोल

क्षेत्रीय प्रबंधक चंबा शुगल सिंह ने बताया कि नया रूट को लेकर प्रस्ताव निदेशालय भेजा है। कहा कि यह बस सेवा शुरू होने से लोगों को काफी लाभ मिलेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

प्रार्थना सभा में छात्रा और छात्र को थप्पड़ मारने का आरोप, सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य पर केस दर्ज

हिमखबर डेस्क शिमला जिले के एक सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय...

कसौली में सात फेरों का खौफनाक अंत, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर मार डाला पति, शव झाडिय़ों में फेंका

हिमखबर डेस्क सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र में रिश्तों...

हिमाचल में एक और छात्र ने की आत्महत्या, मानसिक और शारीरिक प्रताडऩा से टूट गया नौवीं का स्टूडेंट

हिमखबर डेस्क खुंडिया थाना क्षेत्र के गांव ठम्बा के 14 वर्षीय...