पुलिस विभाग में 1200 कांस्टेबल-महिला सब इंस्पैक्टर की होगी भर्ती : मुख्यमंत्री

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

प्रदेश पुलिस विभाग में 1200 से अधिक कांस्टेबल और महिला सब-इंस्पैक्टर की भर्ती की जाएगी। बुधवार को गृह विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ये बात कही। उन्होंने कहा कि साथ ही पुलिस विभाग के आधुनिकीकरण के लिए राज्य सरकार पर्याप्त धन उपलब्ध करवाएगी।

इस दौरान सीएम सुक्खू ने आधुनिक प्रौद्योगिकी में सिद्धस्त पुलिस कर्मियों को विशेष प्रशिक्षण प्रदान कर उनका एक पूल तैयार करने के निर्देश दिए ताकि विभिन्न अभियानों में उनका प्रभावी योगदान सुनिश्चित हो सकेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक थाने में पुलिस कर्मी साइबर क्राइम से निपटने में भी सक्षम होने चाहिए।

पुलिस थानों की पुन:संरचना के निर्देश

सीएम ने प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठों एवं मंदिरों इत्यादि में आयोजित होने वाले मेलों के दौरान बेहतर पुलिस व्यवस्था के लिए पुलिस अधीक्षक के पास आरक्षित बल रखने के भी निर्देश दिए।

इसके साथ ही सीएम ने आबादी, क्षेत्रफल, अपराध दर, पर्यटकों की संख्या सहित अन्य कारकों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के पुलिस थानों की पुन:संरचना करने के निर्देश दिए ताकि वहां स्थानीय जरूरतों व इन कारकों के आधार पर पुलिस कर्मी तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं प्रदान की जा सकें।

उन्होंने थानों को श्रेणीबद्ध करने और पुलिस चौकियों के स्थान पर केवल पुलिस थाने ही खोलने की संभावनाएं तलाशने के निर्देश भी दिए ताकि कानून-व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके।

रोटेशन नीति बनाने के निर्देश 

मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती के लिए रोटेशन नीति बनाने, संवेदनशील पदों पर केवल 3 वर्ष तक ही तैनाती करने और इसके उपरांत अनिवार्य तौर पर उन्हें कूलिंग ऑफ पीरियड देने के निर्देश दिए ताकि पुलिस के कामकाज में जवाबदेही सुनिश्चित की जा सके।

ड्रग्स की रोकथाम को विशेष टीमें तैनात करने के निर्देश

सीएम ने शिक्षण संस्थानों के समीप नशीले पदार्थों (ड्रग्स) की समस्या की रोकथाम के लिए विशेष टीमें तैनात करने के निर्देश भी दिए ताकि बच्चों को नशे जैसी बुराई से बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में फील्ड गतिविधियों के लिए पैट्रोल व डीजल वाहन तथा स्टाफ के लिए ई-वाहन उपलब्ध करवाए जाएंगे।

ये रहे उपस्थित

बैठक में मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, सीएम के प्रधान सचिव भरत खेड़ा, सचिव गृह डाॅ. अभिषेक जैन, पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (गृह रक्षक) राकेश अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (सीआईडी) सतवंत अटवाल, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) अभिषेक त्रिवेदी, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (जेल) एपी सिंह उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...