अनोखी रस्म, चम्बा में 17 मिनट में हुई शादी, बिना दहेज परिणय सूत्र में बंधा जोड़ा

--Advertisement--

साधारण-सादगी पूर्ण तरीके से सत्संग पंडाल में बिना दहेज परिणय सूत्र में बंधा जोड़ा

हिमखबर डेस्क

जिला चंबा में एक जोड़े की शादी महज 17 मिनट की गुरवाणी के दौरान संपन्न हो गई। ऐसी अनोखी शादी का आयोजन जिले के समूई गांव में हुआ था। शादी बिल्कुल साधारण व सादगी पूर्ण तरीके से हुई। इस शादी की खास बात यह रही कि इस शादी में एक रुपए के दहेज का भी लेन-देन नहीं किया गया।

शादी में न ही वर पक्ष की तरफ से किसी प्रकार के दहेज की मांग रखी गई और न ही वधु पक्ष की तरफ से कोई दहेज दिया गया। इसके अलावा शादी में न कोई डीजे बजा और न ही बैंड बाजा और न ही घोड़ी का इस्तेमाल किया गय। महज 17 मिनट की गुरवाणी के दौरान सत्संग पंडाल में दहेज मुक्त शादी (रमैणी ) संपन्न हो गई।

यह दहेज मुक्त शादी जिस जोड़े की हुई वे दोनों संत रामपाल जी महाराज के शिष्य हैं। दोनों जिला चंबा से संबंध रखते हैं। लडक़ा राहुल दास जिले के भटियात तहसील गांव जतरून से संबंध रखता है और लडक़ी सुमन दासी सलूणी तहसील के रिंडोह गांव की रहने वाली है।

उन्होंने अपने गुरु संत रामपाल जी महाराज के अध्यात्मिक ज्ञान और सामाजिक बुराइयों को समूल नाश करने के उद्देश्य से प्रेरित होकर ऐसी अनोखी शादी करने का निर्णय लेकर समाज में एक नई मिसाल कायम की है। पूरे जिले में दहेज मुक्त शादी चर्चा का विषय बनी हुई है।

दहेज मुक्त शादी के दौरान सत्संग पंडाल में संत रामपाल महाराज के सैकड़ों अनुयायी, नव विवाहित जोड़ा व इनके रिश्तेदार मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...