कांगड़ा जिला में शास्त्री के बैचवाइज भरे जाएंगे 52 पद

--Advertisement--

धर्मशाला के नर्सरी मिडल स्कूल में 17 और 18 नवंबर को होगी काउंसिलिंग

हिमखबर डेस्क

जिला कांगड़ा प्रारंभिक शिक्षा विभाग की ओर से कांगड़ा में शास्त्री अध्यापकों के 52 पदों को बैचवाइज भरा जाना है, जिसके लिए काउसंलिंग का आयोजन धर्मशाला के नर्सरी मिडल स्कूल में 17 व 18 नवंबर को किया जा रहा है। जिसमें शास्त्री के सभी श्रेणी के अभ्यार्थियों के 31 दिसंबर, 2022 तक के बैच निर्धारित किए गए है।

जिला प्रारंभिक शिक्षा विभाग की ओर से निर्धारित तिथियों के अनुसार 17 नवंबर को जनरल इडब्लूएस, जनरल डब्लयूएफएफ केटागिरी के अभ्यर्थी सुबह दस बजे से चार बजे तक भाग ले सकते है। वहीं, 18 नवंबर को ओबीसी, ओबीसी बीपीएल, ओबीसी डब्लयू एफएफ, एससी, एससी बीपीएल, एसटी, एसटी बीपीएल के अभ्यर्थी सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक भाग ले सकते है।

कांगड़ा में शास्त्री के कुल 52 पद भरे जाने है, जिसमें से जनरल के 18 पद, ईडब्लूएस के सात, जनरल ईडब्लूएस के दो, ओबीसी के 10, ओबीसी बीपीएल का एक, एससी के तीन और एसटी का एक पद भरा जाना है।

अभ्यार्थियों की सूची बायो डाटा फॉर्म तथा काउंसिलिंग से संबंधित संपूर्ण जानकारी कार्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त काउंसिलिंग के लिए अभ्यर्थियों को कॉल लेटर भी जारी कर दिए गए है और जिन अभ्यर्थियों के नाम संबंधित कार्यालय में पंजीकृत है, वे ही अभ्यार्थी काउसंलिंग की निर्धारित तिथि में भाग ले सकते है, जो अभ्यार्थी आर एंड पी रूल्स तथा अब तक जारी की गई अधिसूचानाओं के तहत योग्य अभ्यर्थी ही इस काउसंलिंग में भाग ले सकते है।

शैक्षणिक योग्यताओं, आयु सीमा, वेतनमान, वर्तमान में भर्ती हेतु विचारधीन बैच व विभिन्न प्रमाण पत्रों से संबंधित जानकारी कार्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

उधर, जिला कांगड़ा प्रारंभिक शिक्षा के उप जिला शिक्षा अधिकारी अश्विनी भट्ट ने बताया कि कांगड़ा में शास्त्री के 52 पद भरे जाने है। जिसके लिए धर्मशाला के नर्सरी स्कूल में 17 व 18 नवंबर को शास्त्री की काउंसिलिंग का आयोजन किया जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...