डोडा में बड़ा हादसा, गहरी खाई में गिरी बस, 33 लोगों की मौत, 26 गंभीर रूप से घायल

--Advertisement--

जम्मू कश्मीर – हिमखबर डेस्क

जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में बड़ा हादसा पेश आया है। यहां एक बस अनियंत्रित होकर 300 फुट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 33 यात्रियों की मौके पर ही मौत की खबर सामने आ रही है, 26 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

पुलिस ने कहा कि बुधवार को यात्रियों को ले जा रही एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई और अस्सर के पास खाई में गिर गई। हादसे का पता चलते ही पुलिस और स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया।

घायलों को इलाज के लिए जीएमसी डोडा ले जाया जा गया है। इनमें से भी कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। ऐसे में मरने वालों का आंकड़ा और भी बढ़ सकता है।

डोडा के उपायुक्त हरविंदर सिंह ने दुर्घटना की पुष्टि की और कहा कि हताहतों के बारे में विवरण का पता लगाया जा रहा है।

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने ‘एक्स ’पर पोस्ट किया, “दुर्घटना स्थल से डीसी डोडा हरविंदर सिंह से अपडेट साझा करते हुए दुख हो रहा है। घायलों को आवश्यकता के अनुसार जीएमसी डोडा और जीएमसी जम्मू में स्थानांतरित किया जा रहा है। हरसंभव मदद की जा रही है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति सच्ची संवेदना।

” जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने राजभवन की ओर से एक आधिकारिक विज्ञप्ति में आज डोडा के अस्सार में एक दुखद बस दुर्घटना में लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

उपराज्यपाल ने कहा “अस्सार, डोडा में एक दुखद बस दुर्घटना में लोगों की मौत से बेहद दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं और दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रभावित व्यक्तियों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए मंडलायुक्त और जिला प्रशासन को निर्देश दिया,।”

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...