अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर आशीष चौधरी के घर चोरी, एलईडी टीवी और सोने के दो कड़े चुरा ले गए चोर

--Advertisement--

आशीष की माता दुर्गा देवी ने प्राथमिकी दर्ज करवाई है कि वह चंडीगढ़ में अपनी बेटी के पास रह रही थी। इस दौरान उन्हें पड़ोसियों का फोन आया कि उनके घर का गेट खुला हुआ है।

मंडी – अजय सूर्या

अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर आशीष चौधरी के धनोटू स्थित घर से चोर एक एलईडी टीवी और अलमारी में रखे दो सोने के कड़े चुरा ले गए। घर पर किसी के न होने का फायदा चोरों ने उठाया। आशीष की माता करीब तीन सप्ताह से अपनी बेटी के पास चंडीगढ़ में हैं। पड़ोसियों ने उन्हें फोन पर उनके घर का गेट खुला होने की सूचना दी।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। धनोटू थाना में आशीष की माता दुर्गा देवी ने प्राथमिकी दर्ज करवाई है कि वह चंडीगढ़ में अपनी बेटी के पास रह रही थी। इस दौरान उन्हें पड़ोसियों का फोन आया कि उनके घर का गेट खुला हुआ है।

जब वह लौटीं तो पाया कि घर के मुख्य गेट का ताला तोड़कर चोर आशीष के कमरे से एलईडी टीवी के अलावा अलमारी में रखे दो सोने के कड़े चुरा ले गए हैं। उधर, डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि थाना धनोटू में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...