आशा वर्कर की है यही पुकार हमारे लिए भी स्थाई नीति बना दो सरकार 

--Advertisement--

आशा वर्कर कि है यही पुकार हमारे लिए भी स्थाई नीति बना दो सरकार।

मंडी – अजय सूर्या

मण्डी सदर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एन के पंडित ने केन्द्र कि मोदी सरकार और हिमाचल प्रदेश कि कांग्रेस सरकार के समक्ष आशा वर्कर की मांग को प्रमुखता से उठाते हुए प्रदेश और केन्द्र सरकार से मांग कि है कि आशा वर्कर के लिए भी स्थाई नीति बनाये सरकार।

क्योंकि आशा वर्कर बड़ी मेहनत से दिन रात काम करती है और सरकार कि योजनाओं को अमली जामा पहनाने के लिए आशा हज़ारो आशा वर्कर का योगदान रहता है।

उन्होंने हिमाचल और केन्द्र सरकार से उम्मीद कि है कि सरकार तमाम आशा वर्कर कि आवाज को जरूर सुनेगी।उन्होंने कहा कि कोरोना काल में भी आशा वर्कर ने दिन रात काम किया है।

अंजना चौधरी जिला अध्यक्ष आशा वर्कर हमीरपुर सचिव कमलेश कुमारी, उपाध्यक्ष किरण कुमारी, निशा, रानी देवी, सुनीता कुमारी, अंजना कुमारी, रामरखी, मोनिका, सरोज कुमारी, पूनम, नीलम, पूजा, मधुबाला, लीला देवी, कांता देवी, कमला देवी, नगीना मण्डी और हमीरपुर कि कई आशा वर्कर जिला पदाधिकारी ने भी केन्द्र और प्रदेश सरकार से दिवाली का तोहफा मांग कर अपील कि है कि उनको भारत सरकार द्वारा जो इन्सेंटिव प्रोत्साहन राशी दी जाती है उसको सीधे तौर पर मासिक भत्ते के तौर पर देकर आशा वर्कर को स्थाई नीति देकर दिवाली का तोहफा दे सरकार।

तमाम आशा वर्कर का सपष्ट कहना है कि हम ईमानदारी से सरकारी निर्देशों का पालन करते हुए दिन रात अपनी ड्यूटी पर तैनात रहती है।

उनका कहना है कि कोरोना काल में भी हमारा अहम योगदान जनता कि सेवाओं में रहा जिसको भुलाया नहीं जा सकता। इसलिए हमारी भी केन्द्र और प्रदेश सरकार से कुछ उपेक्षाएँ है।

मण्डी सदर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तेज तर्रार प्रवक्ता एन के पंडित भी इन आशा वर्कर के मुद्दे पर इनकी बकालत करने खुलकर सरकार के समक्ष पैरवी करने में कूद गए है। एन के पंडित ने सरकार से आशा वर्करों के लिए स्थाई नीति बनाने कि जोरदार बकालत की है।

हमीरपुर जिला कि जिला अध्यक्ष अंजना चौधरी ने बताया कि तमाम कई आशा वर्करों ने कांग्रेस पार्टी के तेज तर्रार नेता एन के पंडित से मुलाकात करके इस मुद्दे को सरकार से उठाने कि जोरदार मांग की है।

कांग्रेसी नेता और मण्डी सदर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एन के पंडित ने इनको आश्वाशन दिया है कि वो आपके मुद्दे कि सरकार से जरूर पैरवी करके बकालत करेंगे।

उन्होंने सरकार से इनकी जायज मांग को मानने कि जरूर अपील कि है और तमाम आशा वर्करों से भी एन के पंडित ने अपील कि है कि वो ईमानदारी से ड्यूटी करके जनता कि सेवा करें क्योंकि कोरोना काल के बाद अब आपदा काल है इस लिए तमाम आशा वर्कर भी सरकार के आदेश का पालन करते हुए कोई कोताही ना बरतें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बजट से पहले BJP विधायकों का विधानसभा के बाहर प्रदर्शन, एंट्री टैक्स को लेकर जताया विरोध

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश विधानसभा बजट सत्र के दौरान आज...

रेहड़ी-फड़ी वालों के नियमों में बदलाव; हर तीन साल में नवीनीकरण, फीस तय

हिमखबर डेस्क राज्य सरकार ने रेहड़ी-फड़ी वालों (स्ट्रीट वेंडर्स) से...

आज CM सुक्खू करेंगे चौथा बजट पेश, इन सेक्टरों पर रह सकता है फोकस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के आर्थिक इतिहास में आज का...