बड़ी लापरवाही: चम्बा मेडिकल काॅलेज में बिना जांच HIV पॉजिटिव बता दी गर्भवती, टांडा में नैगेटिव आई रिपोर्ट

--Advertisement--

हिमखबर – डेस्क 

मेडिकल काॅलेज एवं अस्पताल चम्बा में एक गर्भवती महिला को बिना जांच के ही एचआईवी पॉजिटिव निकाल दिया। इसके बाद उसे टांडा रैफर कर दिया।

टांडा में जांच के उपरांत महिला की रिपोर्ट नैगेटिव आई। इससे मेडिकल काॅलेज प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं, वहीं परिजनों में काफी आक्रोश है।

महिला के पति ने बताया कि उसकी पत्नी की डिलीवरी होने वाली थी। इसके चलते उसके माता-पिता अल्ट्रासाऊंड करवाने के लिए उसे मेडिकल काॅलेज एवं अस्पताल चम्बा ले गए।

यहां पर उसका कोई अल्ट्रासाऊंड नहीं किया गया। यही नहीं, बिना किसी टैस्ट के उसकी पर्ची पर एचआईवी पॉजिटिव लिख दिया।

परिजनों ने उसे इस बात की जानकारी दी तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। वह मानसिक रूप से काफी परेशान हो गया। उसे अपने परिवार की चिंता सताने लगी।

गर्भवती महिला को टांडा ले जाया गया। टांडा में उसकी नॉर्मल डिलीवरी हुई और जांच करवाने पर एचआईवी रिपोर्ट भी नैगेटिव आई है।

महिला के पति ने बताया कि मेडिकल काॅलेज प्रबंधन की लापरवाही एक पूरे परिवार पर भारी पड़ सकती थी। इस तरह का खिलवाड़ मरीजों से न किया जाए।

उन्होंने मेडिकल काॅलेज प्रबंधन से मांग की है कि इसकी जांच की जाए और लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

अस्पताल चम्बा के प्राचार्य डाॅ. एसएस डोगरा के बोल 

मेडिकल काॅलेज एवं अस्पताल चम्बा के प्राचार्य डाॅ. एसएस डोगरा ने बताया कि ऐसी जानकारी मिली है। इस संबंध में जांच की जाएगी। मीडिया को-आर्डीनेटर एवं मैडीसन विभाग के एचओडी डाॅ. पंकज को जांच करवाने के निर्देश दिए गए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नशा तस्कर की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाया था घर

हिमखबर डेस्क नशीले पदार्थों के अवैध नेटवर्क के खिलाफ जीरो...

चालक की लापरवाही से बस से गिरी महिला, सिर में आई गंभीर चोट…PGI तक चला इलाज; अब दर्ज हुआ केस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर सदर थाना पुलिस ने...

श्री श्री रविशंकर से मिले सुक्खू, प्राकृतिक खेती और बेसहारा गौवंश के संरक्षण पर हुई चर्चा

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज बेंगलुरु में...