पहले चीड़ के चार पेड़ काटे, फिर लगा दी जंगल में आग

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गूरूंग 

उपमंडल चुराह पधर पंचायत के शिरयारी गांव के साथ लगते जंगल में वनकाटुओं ने चीड़ के चार पेड़ काट डाले। इसके बाद जंगल में आग लगा दी। इससे आठ से दस पेड़ों को नुकसान पहुंचा है।

हैरत की बात तो यह है कि वन विभाग को भी इसकी कानोकान भनक तक नहीं लगी। यह मामला बीती बुधवार रात का है।

वन काटुओं ने शिरयारी गांव के जंगल में रात के अंधेरे में चीड़ के चार पेड़ों पर कुल्हाड़ी चला दी। इसके बाद जंगल में ही आग लगा दी। इससे वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचा है। गनीमत यह रही कि आग अधिक विकराल नहीं हुई। अन्यथा, वन संपदा को और भी ज्यादा नुकसान हो सकता था।

जिस जंगल में इस घटना को अंजाम दिया गया है, वहां से महज 100 मीटर की दूरी पर बीते सोमवार को अज्ञात शरारती तत्वों की ओर से 15 बाइकों को सड़क पर गिराकर नुकसान पहुंचाया गया था।

वनमंडल अधिकारी सलूणी-चुराह सुशील कुमार गुलेरिया के बोल 

उधर, वनमंडल अधिकारी सलूणी-चुराह सुशील कुमार गुलेरिया ने बताया कि उनके पास पेड़ काटने की जानकारी पहुंची है। बताया कि टीम को मौके पर भेजकर मामले की गहनता से जांच करवाकर वनकाटुओं पर नकेल कसी जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...