हिमाचल में नशा तस्करीः कार में ले जा रहे थे 10 KG चरस, 22 और 26 साल के 2 युवक गिरफ्तार

--Advertisement--

कार में ले जा रहे थे 10 KG चरस, 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं हालांकि, पुलिस भी तस्करी के मामले में लगाम लगाने की कोशिश कर रही है। ताजा मामले में मंडी जिले में सामने आया है जहां पर पुलिस ने 9 किलो से अधिक चरस पकड़ी है। फिलहाल, सुंदरनगर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, सीआइडी कुल्लू रैंज की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स ने बुधवार रात को मंडी जिले के पुघ बैरियर पर नाका लगाया था। इस दौरान रुटीन में वाहनों की चैकिंग की जा रही थी। इस दौरान एक ऑल्टो कार को टीम ने जांच के लिए रोक लिया।

गाड़ी में तलाशी के दौरान जांच टीम को 9 किलो 923 ग्राम चरस मिली। आरोपियों की पहचान गिरधारी लाल (26), वार्ड-1 बिजल सुचैन, कुल्लू, अरुण कुमार (22), गांव डिओरी, बनोगी, बंजार(कुल्लू) के रूप में हुई है। दोनों आरोपी चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे पर मंडी से सुंदरनगर की तरफ जा रहे थे।

दोनों कार में चरस ले जा रहे थे। पुलिस ने इनकी कार को भी कब्जे में ले लिया है हालांकि, पूछताछ के बाद ही पता चल पाएगा कि दोनों कहां से चरस लाए थे और कहां सप्लाई के लिए ले जा रहे थे। टीम ने आरोपियों को सुंदरनगर पुलिस के हवाले कर दिया है।

सुंदरनगर डीएसपी भारत भूषण के बोल 

सुंदरनगर के डीएसपी भारत भूषण ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुघ में नाके पर रात को चेकिंग की जा रही थी।इस दौरान ऑल्टो कार से करीब 10 किलो चरस बरामद की गई है। आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों आरोपी युवकों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...