हिमाचल के मुख्यमंत्री की बिगड़ी तबीयत, IGMC में दाखिल

--Advertisement--

शिमला, 26 अक्तूबर – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को बीती रात करीब 2:30 बजे आईजीएमसी में दाखिल किया गया है। ऐसे में उन्हें आईजीएमसी के स्पेशल वार्ड में भर्ती कर लिया गया। डॉक्टर उनके स्वास्थ्य पर नजर रखे हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक सीएम की आकस्मात ही तबीयत खराब हुई। आईजीएमसी में मुख्यमंत्री की पूर्ण जांच की गई, अल्ट्रासाउंड भी किया गया। आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्स्क अधीक्षक डॉ. राहुल राव ने बताया की जांच में पेट से सम्बंधित संक्रमण पाया गया है हालांकि सीएम की अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट सामान्य आई है।

मुख्यमंत्री की स्थिति सामान्य है। आगे की सम्पूर्ण जांच के लिए सीएम को अस्पताल में विशेषज्ञों के दिशा-निर्देशानुसार चिकित्स्कों की निगरानी में रखा गया है। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज अस्पताल प्रशासन इस मामले में लगातार नजर बनाए हुए है।

इस बीच मुख्यमंत्री की अचानक तबीयत बिगड़ने से उनके समर्थकों व चाहने वालों में चिंता का माहौल बन गया है। वे उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...