शास्त्री भर्ती में बुलाए दिसंबर 2022 तक के बैच, 193 पदों के लिए नवंबर में होगी काउंसलिंग

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

प्रदेश के स्कूलों में शास्त्री की बैचवाइज भर्ती में काउंसलिंग से पहले बैच बदल गया है। फील्ड से मिले फीडबैक के आधार पर प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने यह नोटिस जारी किया है। इसमें कहा गया है कि शास्त्री भर्ती के लिए अब 31 दिसंबर 2022 तक के अभ्यर्थी काउंसलिंग की प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे। यह बदलाव सभी कैटेगरी के लिए किया गया है।

गौरतलब है कि शास्त्री भर्ती के लिए 11 अक्टूबर को प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने नोटिस जारी किया था। बैचवाइज भर्ती के जरिए कुल 193 पद भरे जाने हैं। इसके लिए पहली बार काउंसलिंग भी गृह जिला में ही होनी है।

यह पहली बार है कि इस भर्ती में बीए और एमए शास्त्री बीएड को भी शामिल किया गया है। कुल 193 पद शास्त्री के बैचवाइज माध्यम से भरे जाएंगे। इनमें से सबसे ज्यादा 59 पद मंडी और 52 कांगड़ा जिला को मिले हैं।

बिलासपुर, चंबा और लाहौल स्पीति तीन ऐसे जिले हैं, जहां जीरो पद हैं। इन पदों को भरने के लिए काउंसलिंग 17 और 18 नवंबर को होगी और अभ्यर्थियों को सिर्फ अपने गृह जिला में ही काउंसलिंग अटेंड करनी है। जेबीटी की तरह शास्त्री में भी अब यही व्यवस्था लागू की गई है।

नई बात यह है कि शास्त्री की भर्ती में पहली बार बीएड को शामिल किया गया है। यह भर्ती नोटिस जारी होने के बाद ही शास्त्री की अभ्यर्थी बैच को बदलने की मांग कर रहे थे। अब फील्ड से फीडबैक आने के बाद प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने यह फैसला लिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सोलन SDM पूनम बंसल के खिलाफ विजिलेंस जांच की सिफारिश, डीजीपी ने लिखा पत्र

सोलन - रजनीश ठाकुर हिमाचल के पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी...

हिमाचल में अनोखी शादी: 66 साल के बुजुर्ग ने 35 साल की युवती से रचाई शादी

बुजुर्ग ने युवती से कथित शादी करने के बाद...