महाविद्यालय नगरोटा सूरियां की कशिश ने राज्य स्तरीय प्री आरडीसी चयन शिविर में लिया भाग 

--Advertisement--

महाविद्यालय नगरोटा सूरियां की कशिश ने राज्य स्तरीय प्री आरडीसी चयन शिविर में लिया भाग 

नगरोटा सूरियां – शिव गुलेरिया 

राजकीय महाविद्यालय नगरोटा सूरियां की बीए तृतीय वर्ष की छात्रा कशिश ने राज्य स्तरीय प्री आरडीसी चयन शिविर में भाग लिया। इस शिविर का आयोजन राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर द्वारा 11 अक्तूबर को किया गया।

 

कशिश ने इस शिविर में महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया। महाविद्यालय के प्राचार्य ने स्वयंसेवी कशिश तथा एनएसएस संयोजिका डॉ पुष्पा यादव तथा प्रो अभिषेक को भी इसके लिए शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कशिश के साथ रही अध्यापक प्रतिनिधि प्रो नेहा चौधरी को भी शुभकामनाएं दी। अब इस शिविर में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 40 स्वयंसेवियों का चयन उत्तरी क्षेत्र शिविर में किया जाएगा।

महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो केवल कुमार शर्मा, प्रो. अजय कुमार, प्रो काकू राम मन्हास, प्रो प्रवीर धीमान, प्रो अनुरागिनी, डॉ. राजेश शर्मा, प्रो. आशीष बामता, प्रो. युवराज, प्रो रंजीत कुमार, प्रो नीलकमल ने भी स्वयंसेवी तथा संयोजकों को बधाई दी।

यह समस्त जानकारी महाविद्यालय के प्राचार्य राकेश पठानिया ने दी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...