बाबा गरीबनाथ मंदिर के आसपास किया नौकायान

--Advertisement--

बिलासपुर – सुभाष चंदेल 

1 एचपी नेवल यूनिट एनसीसी बिलासपुर द्वारा 10 दिवसीय जलतरंग नौकायान मेन्यू शिविर 2023 के सातवें दिन की शुरुआत सभी एनसीसी कैडेट्स ने शारीरिक व्यायाम और योगा से की।

राजकीय उच्च विद्यालय दोबड नजदीक गोविंदसागर झील के तट से सभी कैडेट्स ने तीन सेलिंग बोट, दो रेस्क्यू बोट और एक सेफ्टी बोट के साथ बाबा गरीबनाथ मंदिर के आसपास नौकायान किया।

गौरतलब है कि गरीबनाथ मंदिर जिला ऊना में गांव रायपुर के पास पड़ता है। ये मंदिर गोबिंद सागर झील के बीचों बीच पड़ता है और चारों तरफ  से पहाडि़यों से घिरा हुआ है।

ये मंदिर साल के लगभग चार महीने पानी के बीच रहता है। उस समय का दृश्य बहुत ही मनमोहक और रोमांचक  होता है।  मंदिर में जाने के लिए नाव द्वारा जाना पड़ता है।

सभी 60 एनसीसी कैडेट्स जो कि भारत के चार राज्यों हिमाचल, हरियाणा, पंजाब व चंडीगढ़ से इस कैंप में भाग लेने आए हैं, उन सब ने गरीबनाथ मंदिर में शीश नवाया और यहां की संस्कृति और इतिहास के बारे में जाना।

इसके उपरांत सभी कैडेट्स ने पुनीत सागर अभियान की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए मन्दिर परिसर व इसके आसपास सफाई को अंजाम दिया।

कमांडिंग ऑफिसर कमांडर डॉक्टर देवसीश गूहा ने बताया कि यह मंदिर गोविंदसागर झील के बीचों बीच होने के कारण पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य केंद्र रहता है इसलिए आज पुनीत सागर अभियान के तहत कैडेट्स ने मंदिर के आसपास तटीय क्षेत्रों की साफ सफाई कर इस क्षेत्र को प्लास्टिक और कचरा मुक्त करने का एक सफल प्रयास किया है।

इसके उपरांत मंदिर परिसर में सभी कैडेट्स ने अपना दोपहर का भोजन ग्रहण किया। शाम के समय सभी कैडेट्स नौकायान करते  हुए वापिस राजकीय उच्च विद्यालय दोबड़ पहुंचे और कुल मिला कर कैंप के सातवें दिन एनसीसी कैडेट्स ने लगभग 12 किलोमीटर तक का सफर तय किया।

ये रहे मौजूद 

इस दौरान मुख्य अनुदेशक पेटी ऑफिसर भरत भूषण, अनिल शर्मा, मनीष ठाकुर, राजेश कुमार, संजीव कुमार, कमलेश कुमार, विक्रम, ओम प्रकाश, बी डी दास, जीसीआई अंकिता, एएनओ केवल सिंह, सीटीओ अब्दुल मजीद, नर्सिंग ऑफिसर अमित कुमार, शिप मॉडलिंग इंस्ट्रक्टर अमित ठाकुर व नौ सेना यूनिट एनसीसी बिलासपुर के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...