महाविद्यालय रिवालसर के तीन रोवर्स ने सफलता पूर्वक निपुण पुरस्कार की परीक्षा पास कर बढ़ाया महाविद्यालय का नाम 

--Advertisement--

मंडी/रिवालसर – अजय सूर्या 

25 से 30 सितंबर 2023 तक भारत स्काउट्स एवम गाइड्स हिमाचल प्रदेश द्वारा राज्य प्रशिक्षण केंद्र रिवालसर में प्रदेश भर के लगभग 250 रोवर्स के लिए निपुण टेस्टिंग कैंप एवम राज्य पुरस्कार टेस्टिंग कैंप का आयोजन किया गया।

जिसमें रिवालसर कॉलेज के 03 रोवर्स ने पहली बार भाग लिया और सफलता पूर्वक निपुण टेस्टिंग की परीक्षा उत्तीर्ण की है।

महाविद्यालय रिवालसर के रोवर स्काउट लीडर कुलदीप कुमार जो इस कैंप में बतौर ट्रेनिंग स्टाफ़ कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि महाविद्यालय में 2022 में रोवर रेंजर इकाई का गठन किया गया था।

जिसके बाद रोवर रेंजर इकाई ने पाइनरिंग कैंप, शिमला में 26 जनवरी को आर.डी.सी. तथा अंतरराष्ट्रीय क्लचर जम्बूरी कर्नाटक में भी भाग लिया था।

निपुण पुरस्कार के लिए राजकीय महाविद्यालय रिवालसर की रोवर रेंजर इकाई की तीन रेंजर्स के बाद तीन रोवर ने पहली बार भाग लिया।

तीनों रोवर्स अरुण शर्मा, रितिक ठाकुर और दिनेश कुमार ने इस परीक्षा को सफलता पूर्वक पास करके रिवालसर कॉलेज का मान बढ़ाया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मानसून सीजन में 8 हजार हेक्टेयर भूमि पर पौधारोपण करेगा वन विभाग, रोपे जाएंगे 50 लाख पौधे

हिमखबर डेस्क इस बार के मानसून सीजन में हिमाचल प्रदेश...

नेशनल के लिए चुनी गई हिमाचल की जूनियर हॉकी टीम, 25 खिलाड़ियों का हुआ चयन

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की जूनियर हॉकी टीम के लिए...

21 जून से लायक राम मानटा लापता, परिजनों की अपील—’कहीं दिखें तो तुरंत दें सूचना’

हिमखबर डेस्क शिमला जिला की तहसील कुपवी के ग्राम थुनदराडा...