“स्वच्छता ही सेवा अभियान” के तहत निकाली जागरूकता रैली

--Advertisement--

नगरोटा सुरियाँ – शिव गुलेरिया

आज दिनांक 30 सितंबर 2023 को चंद्रधर गुलेरी राजकीय महाविद्यालय हरिपुर गुलेर की राष्ट्रीय सेवा योजना , रेंजर एंड रॉबर्स तथा रोड सेफ्टी क्लब तीनों ही इकाइयों से जुड़े हुए छात्रों के द्वारा बड़े उत्साह पूर्वक” स्वच्छता ही सेवा अभियान “के तहत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

रैली की शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अश्वनी पाराशर जी ने हरी झंडी दिखाकर की। ‌ इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य ने छात्रों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने तथा जागरूकता फैलाने का भी निर्देश दिया जिससे हम सेहतमंद और तंदरुस्त रहें । गंदगी के कारण ही बीमारियां फैलती हैं और इसके प्रभाव के कारण ही कुदरत का विनाश होता है ।

रैली शुरू होने से पहले छात्रों ने अपने आस पास के वातावरण को स्वच्छ रखने का प्रण लिया। इस मौके पर उन्होंने विविध पोस्टरों तथा नारों के माध्यम से जागरूकता फैलाई। इस रैली का उद्देश्य गांव के लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना था। रैली महाविद्यालय परिसर से हरिपुर बाजार होते हुए हरिपुर बस अड्डा तक निकाली गई।

ये रहे उपस्थित

इस रैली में तीनों ही इकाइयों के लगभग 100 स्वयंसेवियों के साथ साथ महाविद्याल के प्राध्यापक डॉ राजीव रतन, डॉ प्रभात शर्मा राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर मोनिका शर्मा, रॉबर्स अधिकारी डॉ सुभाष चंद्रा, रेंजर अधिकारी प्रोफेसर दीक्षा चंदेल, रोड़ सेफ्टी क्लब के इंचार्ज डॉ नवीन भारद्वाजऔर प्रोफेसर दिनेश कुमार ने भाग लिया ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कसौली में सात फेरों का खौफनाक अंत, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर मार डाला पति, शव झाडिय़ों में फेंका

हिमखबर डेस्क सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र में रिश्तों...

हिमाचल में एक और छात्र ने की आत्महत्या, मानसिक और शारीरिक प्रताडऩा से टूट गया नौवीं का स्टूडेंट

हिमखबर डेस्क खुंडिया थाना क्षेत्र के गांव ठम्बा के 14 वर्षीय...

हिमाचल के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, दुबई-मॉरीशस में निकली 225 नौकरियां

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए विदेश में...