सब्जी विक्रेता की दुकान पर तीन किलो का शलगम, देखने के लिए उमड़ी भीड़

--Advertisement--

सब्जी विक्रेता गोपू ने बताया कि वह पिछले छह वर्षों से सब्जी का काम कर रहे हैं लेकिन आज तक इतना बड़ा शलगम नहीं देखा।

हिमखबर – डेस्क

हमीरपुर जिले के उपमंडल सुजानपुर स्थित एक सब्जी विक्रेता की दुकान पर तीन किलोग्राम का शलगम लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। शलगम खरीदने के लिए हर कोई लालायित दिखा लेकिन दुकानदार ने इसकी बिक्री न करके इसे अपनी दुकान पर प्रदर्शनी के तौर पर सजा लिया।

सब्जी विक्रेता नीतू गुप्ता उर्फ गोपू ने बताया प्रतिदिन की तरह शुक्रवार को जब सब्जी की गाड़ी आई जिसमें तमाम सब्जियां भरी हुई थीं।
उन्होंने बताया कि आजकल अधिकतर सब्जियां लाहौल स्पीति घाटी से आ रही हैं। यह शलगम भी वहीं से आया है। जैसे ही इसे देखा तो सब हैरान हो गए।

उन्होंने बताया कि वह पिछले छह वर्षों से सब्जी का काम कर रहे हैं लेकिन आज तक इतना बड़ा शलगम नहीं देखा। जिसके चलते इस शलगम को देखने वालों का तांता उनकी दुकान पर लग गया।
उन्होंने बताया कि हिमाचल के किसान बेहतरीन गुणवत्ता वाले बीज इस्तेमाल करते हैं और कड़ी मेहनत और परिश्रम करके बेहतरीन सब्जियां उगा रहे हैं, यह इस बात का प्रमाण है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र धर्मशाला में कबड्डी (बालिका) खिलाड़ियों के ट्राॅयल 15 और 16 जुलाई को

हिमख़बर डेस्क  भारतीय खेल प्राधिकरण (स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया-एसएआई) के...

धर्मशाला में 1 से 14 अगस्त तक होगी अग्निवीर भर्ती रैली

मौसमी चुनौतियों के मद्देनज़र समय पर पुख्ता करें तैयारियां:...

आईएचएम हमीरपुर में दाखिले का सुनहरा अवसर, होटल मैनेजमेंट में बनाएं देश-विदेश तक पहचान

आईएचएम हमीरपुर में दाखिले का सुनहरा अवसर होटल प्रबंधन के...