पांचवीं पुण्यतिथि पर वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि, बोले विनय कुमार—आधुनिक हिमाचल के शिल्पी को कभी भुलाया नहीं जा सकता

--Advertisement--
हिमख़बर डेस्क 
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा है कि प्रदेश के छह बार के मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के कामों की गिनती अंकों में नही की जा सकती। उनके असंख्य कामों की बजह से ही आज प्रदेश आधुनिक हिमाचल के रूप में जाना जाता है।
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में वीरभद्र सिंह की पांचवी पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए विनय कुमार ने कहा कि वीरभद्र सिंह लोगों के दिलों में बसते थे। उनका प्रेम,व्यक्तित्व ही उन्हें लोगों के दिलों से जोड़ता था।
उन्होंने कहा कि ऐसा व्यक्तित्व कभी कभार ही जन्म लेता है। उन्होंने कहा कि उनके पास जो भी फरियादी जाता था,वह कभी खाली हाथ नही लोटा।
प्रदेश के विकास में उनके उल्लेखनीय योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। उनके दिखाए पथ पर आगे बढ़ना यही उनके लिये हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होंगी।
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने इस दौरान कहा कि प्रदेश के निर्माण में जहां प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री डॉक्टर यशवंत सिंह परमार को कभी भुलाया नहीं जा सकता वही आधुनिक हिमाचल के शिल्पी के तौर पर वीरभद्र सिंह हमेशा याद रखें जाएंगे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के नव निर्माण में कांग्रेस नेताओं पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय ठाकुर राम लाल से लेकर पूर्व मंत्री स्वर्गीय जय विहारी लाल खाची,कांग्रेस की वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री श्रीमती विद्या स्टॉक्स सहित सभी नेताओं का प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
उन्होंने कहा कि हमें इन सब नेताओं के दिखाए मार्ग का अनुसरण करते हुए देश प्रदेश की एकता और अखंडता के लिये कार्य करना होगा।
इससे पूर्व शिमला शहरी के विधायक हरीश जनारथा ने कहा कि वीरभद्र सिंह के मार्गदर्शन में उन्होंने राजनीति में कदम रखा।
उनका नेतृत्व उनका मार्गदर्शन विकास के प्रति उनकी सोच,दीन दुखियों के दर्द को समझना और उसे दूर करने के लिये उनका दिखाया पथ आज भी उनका मार्ग प्रसस्त करता है।
शिमला नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान ने इस दौरान कहा कि वीरभद्र सिंह अपने आप में एक ऐसे संस्थान थे जो सबको साथ लेकर आगे चलने की क्षमता रखते थे।
ऐतिहासिक शिमला शहर के विकास के लिए इसके पुरातत्व से छेड़छाड़ के बहुत खिलाफ थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास में उनका योगदान अतुल्य है जिसकी गणना संभव नही है। आज उनकी पुण्यतिथि पर हमें उनके दिखाए रास्ते का अनुसरण करने की शपथ लेनी चाहिए।
इससे पूर्व सभा में उपस्थित सभी ने दो मिनट का मौन धारण कर वीरभद्र सिंह की पुण्यात्मा की शांति की प्रार्थना परमात्मा से की।
ये रहे उपस्थित 
इस अवसर पर लाहुल स्पीति की विधायक अनुराधा राणा,मुख्यमंत्री के आईटी सलाहकार गोकुल बुटेल,कांग्रेस उपाध्यक्ष अमित नंदा, संगठन महामंत्री विनोद ज़िंटा,उप महापौर उमा कौशल,महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल,युवा कांग्रेस अध्यक्ष छतर सिंह, सोनिया चौहान,शिमला जिला ग्रामीण के अध्यक्ष हरिकृष्ण हिमराल,शहरी अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह,अमित भरमौरी, समस्त पार्षदगण कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विनीत गौतम,देवेंद्र बुशहरी,यशपाल तनाईक,एस के सहगल,विकास कालटा,प्रदीप सूर्या सहित महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस,सेवादल, एनएसयूआई के अतिरिक्त अनुसूचित जाति विभाग  व किसान कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के छायाचित्र पर अपने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

वायनाड भूस्खलन में फतेहपुर का विक्रम लापता, 7 जुलाई से कोई संपर्क नहीं

हिमख़बर डेस्क  उपमंडल फतेहपुर की पंचायत टकोली घिरथा निवासी विक्रम...

कबाड़ बीनने के बहाने रेकी, सूने मकान से उड़ाया था खजाना, धर्मशाला में 70 लाख की चोरी का पर्दाफाश

हिमख़बर डेस्क  कांगड़ा पुलिस ने धर्मशाला में हुई एक हाई-प्रोफाइल...

मुबारिकपुर-अंब रोड पर भीषण सडक़ हादसा, 3 बच्चों सहित दिल्ली के 7 लोग गंभीर घायल

हिमख़बर डेस्क  मुबारिकपुर-अंब रोड पर बुधवार सुबह हुए एक भीषण...

मंडी-पराशर मार्ग पर चलती HRTC बस के शीशे को तोड़ता हुआ अंदर जा पहुंचा पत्थर, एक यात्री घायल

हिमख़बर डेस्क  मंडी-पराशर मार्ग पर बुधवार को एचआरटीसी की एक...