असम सरकार ने आपदा राहत कोष में किया 10 करोड़ रुपए का अंशदान, CM ने जताया आभार

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश, बाढ़ एवं भूस्खलन से आई आपदा से निपटने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा गठित आपदा राहत कोष-2023 में असम सरकार ने 10 करोड़ रूपये की सहायता राशि का अंशदान किया है।

इस राशि का एक चेक आज यहां असम के वन मंत्री चन्द्र मोहन पटोवारी ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को भेंट किया। सीएम सुक्खू ने असम सरकार का इस सहायता राशि के लिए आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में प्रभावितों को मदद प्रदान करने में यह सहायता राशि कारगर साबित होगी। उन्होंने स्वयंसेवी संस्थाओं एवं आम जनता से इस कोष में अधिक से अधिक अंशदान का भी आग्रह किया है, ताकि प्रभावितों को यथासम्भव सहायता प्रदान की जा सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

EWS के फर्जी सर्टिफिकेट से हथिया ली टीजीटी मेडिकल की नौकरी, हिमाचल विजिलेंस के रडार पर 4 आरोपित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में सरकारी नौकरी हासिल करने के...

हिमकेयर का पैसा दो दिन में भुगतान करने के आदेश, विशेष सचिव स्वास्थ्य हाईकोर्ट में हुए पेश

हिमख़बर डेस्क  हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी...

हिमाचल: करुणामूलक रोजगार के बंद मामलों को मिला दूसरा मौका, जानें आवेदन की अंतिम तिथि

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश सरकार ने करुणामूलक रोजगार की उम्मीद...

चार माह से मानदेय का इंतजार, आर्थिक संकट में कोटी के जल रक्षक; सरकार से जल्द भुगतान की मांग

हिमख़बर डेस्क  जल शक्ति विभाग के उपमंडल कोटी के अंतर्गत...