उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान 26 सितम्बर से 28 सितम्बर तक सिरमौर प्रवास पर रहेंगे

--Advertisement--

नाहन, 25 सितम्बर – नरेश कुमार राधे 

उद्योग, संसदीय मामले एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान 26 सितम्बर से 28 सितम्बर 2023 तक जिला सिरमौर के प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने प्रदान की ।

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान 26 सितम्बर को दोपहर बाद 3 बजे पांवटासाहिब में पांवटासाहिब से क्यारीगुन्डाह के लिए नई बस सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे ,इसके उपरांत सांय 6 बजे बकरास में जनसमस्याओं को सुनेंगे ।

उद्योग मंत्री 27 सितम्बर को प्रातः 11.00 बजे शिलाई में शिलाई विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

हर्षवर्धन चौहान 28 सितम्बर को पांवटासाहिब में बाता पुल के समीप प्रात 11 बजे आवनीत सिंह लाम्बा के नव निर्मित सिनेमाघर का शुभारंभ करेंगे। इसके उपरांत सांय 5 बजे राज्य स्तरीय वामन द्वादशी मेला सराहां के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...