मां बाला सुंदरी आश्विन नवरात्र मेला 15 से 28 अक्तूबर तक होगा आयोजित

--Advertisement--

मेले के आयोजनों से जुड़े विभिन्न प्रबंधों के लिए समीक्षा बैठक हुई आयोजित!

नाहन 25 सितम्बर – नरेश कुमार राधे 

प्रसिद्ध मां बाला सुंदरी आश्विन नवरात्र मेला त्रिलोकपुर में आगामी 15 से 28 अक्तूबर 2023 तक तक चलेगा। मेले के आयोजनों से जुड़े विभिन्न प्रबंधों की समीक्षा को लेकर बैठक का आयोजन उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा की अध्यक्षता में हुआ। जिसमें विधायक नाहन अजय सोलंकी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि मेले के दौरान स्थानीय लोगों तथा श्रद्धालुओं सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए ताकि मेले के दौरान उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना ना करना पड़े।

इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि मेले के दौरान यात्रीयों को हर सम्भव सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए मंदिर न्यास प्रयासरत है।

उन्होंने कहा कि मेले के प्रभावी प्रबंधन को लेकर मेला क्षेत्र को चार सेक्टरों में विभाजित किया जाएगा और प्रत्येक सेक्टर में ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी नियुक्त रहेंगे।

उन्होंने कहा कि मेले के दौरान अधिकारी आपसी तालमेल के लिए वॉकी-टॉकी का इस्तेमाल करेगें। उन्होंने यह भी बताया कि मेले के दौरान कानून एवं व्यवस्था और ट्रैफिक व्यवस्था के लिए होमगार्ड के जवानों की भी तैनाती रहेगी।

उन्होंने कहा कि मेले के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था को इस तरीके से बनाया जाएगा जिससे त्रिलोकपुर के स्थानीय निवासियों को भी असुविधा का सामना ना करना पड़े। बैठक के दौरान साफ-सफाई को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में काला अंब से त्रिलोकपुर तक यातायात नियंत्रण, वैकल्पिक मार्ग व्यवस्था, सूचना केंद्र की स्थापना, आपातकालीन स्वास्थ्य व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता, मेला क्षेत्र की साज-सज्जा व विद्युतीकरण, परिवहन सुविधा और आपदा प्रबंधन को लेकर भी विचार विमर्श किया गया।

उन्होंने कहा कि मेला के दौरान केवल चयनित स्थानों पर ही भंडारे का आयोजन होगा। उपायुक्त ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने के लिए कहा।

ये रहे उपस्थित 

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोमदत्त, एसडीएम नाहन एवं संयुक्त आयुक्त मंदिर न्यास रजनेश कुमार सहित न्यास के सरकारी व गैर सरकारी सदस्यों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...