टीएमसी में पहली सफल ओपन हार्ट सर्जरी, ठीक किया भरमौर की युवती के दिल का छेद

--Advertisement--

डाक्टरों की टीम का बेहतरीन प्रयास; ठीक किया भरमौर की युवती के दिल का छेद, मरीज स्वस्थ

काँगड़ा – राजीव जस्वाल

डा. राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा अस्पताल में पहली सफल ओपन हार्ट सर्जरी हुई। सोमवार को टांडा अस्पताल की सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के सीटीवीएस विभाग के अंतर्गत पहली सफल ओपन हार्ट सर्जरी हुई।

भरमौर की 26 वर्षीय अजय कुमारी के दिल में छेद था, जिसे ओपन हार्ट की सर्जरी के माध्यम से ठीक किया गया। मरीज अजय कुमारी अब पूरी तरह से स्वस्थ हैं।

टांडा अस्पताल के सीटीवीएस विभाग के एचओडी विशेषज्ञ डाक्टर देशबंधु शर्मा, विशेषज्ञ डा. विकास पंवर, विशेषज्ञ डा. पुनीत शर्मा, शिमला चमियाना अस्पताल के प्रधानाचार्य डा. रजनीश पठानिया की संयुक्त टीम ने टांडा अस्पताल में पहली सफल ओपन हार्ट सर्जरी की।

टांडा मेडिकल कालेज व अस्पताल भी 2019 से ओपन हार्ट सर्जरी के लिए प्रयासरत था। इसके इस्तेमाल में होने वाले उपकरणों को एकत्रित करने में प्रयासरत था। हालांकि इसके उपकरणों की लागत 8 से 10 करोड़ तक रहती है।

इस ओपन हार्ट सर्जरी से हिमाचल प्रदेश के सात जिलों चंबा, हमीरपुर, ऊना, मंडी, कुल्लू, बिलासपुर व 15 लाख से अधिक संख्या वाले जिला कांगड़ा के मरीजों को इस सुविधा का लाभ मिलेगा।

सरकारी अस्पताल टांडा में ओपन हार्ट सर्जरी की सुविधा हिम केयर, आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए बिलकुल मुफ्त उपलब्ध है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...