मणिमहेश यात्रा से लौट रहे श्रद्धालु की नाले में गिरने से मौत

--Advertisement--

चंबा जिले में मणिमहेश यात्रा से लौट रहे श्रद्धालु की नाले में गिरने से मौत हो गई है। मृतक की पहचान विशाल पुत्र रत्न चंद निवासी निचली कुगति के रूप में हुई है।

चम्बा – भूषण गुरुंग

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में मणिमहेश यात्रा से लौट रहे श्रद्धालु की नाले में गिरने से मौत हो गई है। मृतक की पहचान विशाल पुत्र रत्न चंद निवासी निचली कुगति के रूप में हुई है। मणिमहेश यात्रा के दौरान अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है।

जानकारी के अनुसार श्रद्धालु को खाई में गिरता देख ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को भी सूचित किया। इसके बाद घायल को भरमौर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत करार दे दिया।

डीएसपी जितेंद्र चौधरी ने कहा कि पुलिस देखरेख में पोस्टमार्टम करवाकर मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...