धनेटी के युवक का पंजाब के लुधियाना में मर्डर

--Advertisement--

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से इंसाफ के लिए पत्नी ने लगाई गुहार

ज्वाली – अनिल छांगु

जिला कांगड़ा के नूरपुर उपमंडल के अंतर्गत गांव धनेटी के एक 30 वर्षीय युवक का गत दिन लुधियाना में मर्डर होने से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

प्राप्त जानकारी अनुसार प्रदीप कुमार पुत्र प्यारेलाल निवासी धनेटी जोकि रेलवे विभाग लुधियाना पंजाब मे पाइन्टसमैन के पद नौकरी करता था। प्रदीप कुमार की शादी 2019 मे ज्वाली के ठंगर गाँव मे पूजा देवी के साथ हुई थी ।

प्रदीप कुमार की एक ढाई वर्षीय बेटी परनिति जब पापा -पापा पुकार रही है तो देखकर हर किसी की आंख नम हो रही है। प्रदीप कुमार की पत्नी पूजा देवी ने बताया कि मेरे पति लुधियाना में रेलवे विभाग में पाइन्टसमैन के पद पर तैनात थे और रात को ड्यूटी पर गए थे।

तो रास्ते में किसी ने उनके सिर पर जोरदार प्रहार कर मर्डर कर दिया पूजा देवी ने कहा कि मुझे विभाग के कुछ कर्मचारीयों ने हीं सोशल मीडिया पर चल रही वीडियो को दिखाया तब मुझे पता चला कि मेरे पति का मर्डर हो गया है।

पूजा देवी ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मांग की है कि मेरे पति का मर्डर हुआ है और इस मामले पंजाब सरकार के साथ हस्तक्षेप कर निष्पक्ष जांच करवाई जाए और दोषियों को पकड़ा जाए और मुझे न्याय दिलाया जाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...