बिलासपुर में झील किनारे बने इस मंदिर की सुंदरता अपार, पर जाने के लिए रास्ते की दरकार

--Advertisement--

बाबा नरसिंह के मंदिर का रास्ता बंद, दर्शनार्थी हो रहे परेशान

बिलासपुर, 20 सितंबर – सुभाष चंदेल

जनपद के भाखड़ा डैम के समीप गोविंद सागर झील किनारे बने बाबा नरसिंह के मंदिर को जाने वाला रास्ता बरसात के कारण बंद हो गया है। जिससे श्रद्धालुओं को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है।

बीच में नाला होने के कारण बड़े-बड़े पत्थर और मलबा सड़क पर गिर गया है। सड़क पूरी तरह से बंद हो चुकी है। जो भी श्रद्धालु इस मंदिर में दर्शनों के लिए आ रहा हैं, उन्हें काफी परेशानी हो रही है। गाड़ी का रास्ता बिल्कुल खराब हो चुका है।

गोविंद सागर झील के समीप बाबा नरसिंह देव का यह मंदिर प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है। काफी संख्या में श्रद्धालु बाबा के दर्शनों के लिए पहुंचते हैं। अद्भुत नजारे श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। लेकिन रास्ता बंद होने के चलते आजकल श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

श्रद्धालुओं ने स्थानीय लोगों से मांग की है कि इस रास्ते को तुरंत बहाल किया जाए, ताकि श्रद्धालु एवं पर्यटक बाबा के दर्शन कर सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...