बरसात की भेंट चढ़ा मकान, बाल-बाल बचा दंपती

--Advertisement--

लंज – निजी संवाददाता

विकास खंड नगरोटा सूरियां के तहत आती पंचायत भटेहड़ के गांव लाहलपुर के वार्ड नंबर चार में मंगलवार सुबह एक स्लेटपोश मकान बारिश की भेंट चढ़ गया। इस दौरान बुजुर्ग दंपती बाल-बाल बचा।

घर के मुखिया रोशन लाल ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब पांच बजे वे सो रहे थे तो इस दौरान उन्हें अचानक कुछ गिरने की आवाज सुनाई दी। जब उन्होंने देखा तो स्लेटपोश मकान का एक तरफ का हिस्सा मलबे में तबदील हो चुका था।

इस पर उन्होंने तुरंत गांववासियों की मदद से घर का सारा सामान भरी बरसात में बाहर निकाला। साथ ही मकान गिरने की सूचना वार्ड पंच रेखा देवी, उपप्रधान दिलवर सहति पंचायत प्रधान चंद्रकांता को दी।

ग्रामीणों ने बताया कि प्रभावित का का कोई बेटा नहीं है। यहां तक कि जिस मकान में रोशन लाल रहते हैं, उसकी जमीन तक उसके अपने नाम नहीं है। साथ ही वह लंबे समय से बीमारी से ग्रसित हैं।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि उन्हें मकान बनाने के लिए भूमि उपलब्ध करवाकर मकान बनाने में मदद की जाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...