मंडी के पंडोह में स्कूल बस और स्कॉर्पियो गाड़ी में टक्कर, 25 बच्चे घायल

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के पंडोह में स्कूल बस व स्कॉर्पियो गाड़ी में टक्कर हो गई। हादसे में पांच छात्र हुए घायल हैं। घायलों का जोनल अस्पताल मंडी में उपचार चल रहा है। पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार मंडी की तरफ से एक निजी स्कूल की बस पंडोह की तरफ जा रही थी। इसी बीच 8 मील के पास बस और स्कॉर्पियो में टक्कर हो गई। इसके बाद घायल बच्चों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से मंडी अस्पताल पहुंचाया गया।

जहां 20 बच्चों को प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया है। इन्हें हल्की चोटें आई हैं, जबकि 5 बच्चों को ज्यादा चोटें लगी हैं, जिन्हें चिकित्सकों ने फिलहाल मंडी अस्पताल में अपनी निगरानी में रखा है और उनका इलाज चल रहा है। उधर पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...